6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाखों की देसी व अंग्रेजी शराब पकड़ी, दो जने गिरफ्तार

8130 रुपए तथा बिक्री शीट का कागज व एक केल्कुलेटर भी बरामद किया।
less than 1 minute read
Google source verification
kota news

लाखों की देसी व अंग्रेजी शराब पकड़ी, दो जने गिरफ्तार

सुकेत. पुलिस ने बुधवार रात्रि को पेट्रोलिंग के दौरान सातलखेड़ी कच्चा रास्ता शिव उद्यान के पास अलग-अलग ब्रांड की करीब 784 लीटर अवैध देसी व अंग्रेजी शराब पकड़ दो जनों को गिरफ्तार किया है। शराब की बाजार कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है।
रामगंजमंडी वृताधिकारी नरपत चंद ने बताया कि बुधवार रात्रि करीब 8 बजे थानाधिकारी भारत सिंह चुनाव के मद्देनजर पेट्रोलिंग पर निकले हुए थे, इसी दौरान लक्ष्मीपुरा से सातलखेड़ी जाते समय कच्चे रास्ते पर एक बल्ब की रोशनी नजर आई। वहां दो-तीन लोग खड़े नजर आए। जाप्ता वहां पहुंचा तो एक व्यक्ति देसी शराब का पव्वा लेकर पैसे देता हुआ दिखाई दिया। वहीं पुलिस को देखकर ये तीनों जने भाग गए। लेकिन, वहीं टीनशेड के कमरे में दो व्यक्ति मिले, वहां शराब के कई कार्टून रखे थे। पुलिस ने नरेंद्र सिंह व पंकज योगी निवासी नयागांव बीडमंडी को गिरफ्तार कर देसी व विभिन्न ब्रांड की शराब की 96 पेटियां जब्त कर ली। मौके से शराब बिक्री से एकत्र 8130 रुपए तथा बिक्री शीट का कागज व एक केल्कुलेटर भी बरामद किया।