5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: तो क्या प्रधानमंत्री के दावे हुए फ़ैल, यहाँ सालों से नहीं पहुंची बिजली

विद्युत समस्या,ढाई सौ घरों में अंधेरा, वर्षों से बिजली का इंतजार |
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Jun 29, 2018

electric tower

maintenance-claim-but-any-time-power-cut

कोटा. अपनी सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार ये दावा कर चुके हैं की आजादी के बाद से पहली बार देश के हर गांव में, हर घर में बिजली पहुंची है | लेकिन क्या वास्तविकता में ऐसा है, या सिर्फ ये बातें मंच पर ही बोली गई है |

Read More:अपराधियों ने इतनी चालाकी से दिया वारदातों को अंजाम कि महीनों बाद भी नहीं आ रहे पुलिस के हाथ

जो भी हो, पर आज हम आपको एक ऐसे क्षेत्र से मिलवाने जा रहे हैं, जहाँ बीते कई वर्षों से बिजली नहीं पहुंची है | और आज के इस विज्ञानी युग में भी उस क्षेत्र के करीब ऐसे 250 परिवार है जो अँधेरे में रहने को मजबूर है |

केबलनगर क्षेत्र के बाशिंदों को प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर सौभाग्य योजना का लाभ नहीं मिल रहा। विद्युत निगम में आवेदन करने के एक माह बाद भी क्षेत्र के ढाई सौ परिवार वर्षों से विद्युत कनेक्शन का इंतजार कर रहा है।

Read More:अज्ञात वाहन ने मोटसाइकिल को मारी इतनी जबरदस्त टक्कर कि 50 मीटर तक घसीटता हुआ गया चालक

ग्रामीणों ने बताया कि गत माह अटल सेवा केंद्र पर आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर में योजना के तहत 500 रुपए जमा करवाकर आवेदन किए थे लेकिन एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी विद्युत कनेक्शन नहीं मिला।

ऐसे में ग्रामीणों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ रही है। यदि जल्द ही कनेक्शन नहीं मिले तो बरसात में परेशानी और बढ़ जाएगी। ग्रामीणों ने निगम अधिकारियों से कनेक्शन दिए जाने की मांग की है।

Read More:शातिर महिला चोर ने किया सर्राफ दुकान में हाथ साफ़-सीसीटीवी कैमरे में कैद

आलनिया सरपंच गजानंद भील का कहना है, आवेदन के बावजूद निगम अधिकारियों ने कनेक्शन जारी नहीं किए। इससे ढाई सौ घरों में अंधेरा पसरा है। और यहाँ कनेक्शन नहीं देने से विद्युत चोरी भी बढ़ रही है।