4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ प्रवर्तन निरीक्षक गिरफ्तार

झालावाड़. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को झालावाड़ रसद विभाग में तैनात प्रवर्तन निरीक्षक प्रशांत यादव को 10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों धर दबोचा।
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Mar 13, 2020

10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ प्रवर्तन निरीक्षक गिरफ्तार

10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ प्रवर्तन निरीक्षक गिरफ्तार

झालावाड़. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को झालावाड़ रसद विभाग में तैनात प्रवर्तन निरीक्षक प्रशांत यादव को 10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों धर दबोचा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानीशंकर मीणा ने बताया कि पिपलाज निवासी राशन डीलर राजाराम माली ने शिकायत दी थी कि जिला रसद अधिकारी द्वारा 31 अक्टूबर को उसकी दुकान का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

11 नवम्बर 19 को नोटिस का लिखित जवाब देने के बाद नोटिस को फाइल करने की एवज में प्रवर्तन निरीक्षक प्रशांत यादव सूचना सहायक रविन्द्र बैरवा के माध्यम से 10 हजार रुपए की मांग कर रहा था। शुक्रवार को ट्रेप के दौरान एसीबी टीम ने मिनी सचिवालय के रसद विभाग के कमरा 312 में प्रवर्तन निरीक्षक प्रशांत यादव की जेब से रिश्वत की राशि बरामद की। दूसरा आरोपी रविन्द बैरवा भी साथ बैठा मिला।

परिवादी माली ने बताया कि उसकी दुकान में कोई गड़बड़ नहीं थी, सिर्फ कच्ची दुकान थी। इसके लिए उसे चार-पांच माह से अधिकारी चक्कर कटा रहे थे।