6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raj Election 2018 : बूंदी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर बरसे गहलोत, कहा- जादूगर तो मैं हूं, शाह का बेटा कब से हो गया

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को प्रदेश की वर्तमान सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। गहलोत ने कहा कि 'जादूगर तो मैं हूं अमित शाह का बेटा कबसे हो गया।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Nov 30, 2018

Ashok Gehlot in Bundi

Raj Election 2018 : बूंदी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर बरसे गहलोत, कहा- जादूगर तो मैं हूं, शाह का बेटा कब से हो गया

बूंदी. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को प्रदेश की वर्तमान सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर कई सवाल उठाए। गहलोत ने कहा कि 'जादूगर तो मैं हूं अमित शाह का बेटा कबसे हो गया। फिर भी मैं और देश की जनता जानना चाहती है कि उसने 50 हजार रुपए इनवेस्ट कर तीन माह में 80 करोड़ कैसे बना लिए। हमें भी इसकी असलियत पता चलनी चाहिए।

Breaking News: झालावाड़ में यह क्या कह गई वसुंधरा, पीएम मोदी को कह डाला छोटा आदमी

गहलोत तालेड़ा बायपास स्थित एडब्ल्यूबी परिसर में कांग्रेस की सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने इन्हें 163 सीटें दी, फिर भी जनता की परवाह नहीं की। पांच साल महलों में रहकर राज किया है। प्रदेश में गुंडाराज हावी हो गया। इन्होंने गौरव यात्रा जरूर निकाली है, लेकिन यह इनकी विदाई यात्रा बन गई है।

Big News : स्पीड से दौड़ रही कार का हाइवे पर निकला टायर, दो बार पलटी खाकर खेत में जा गिरी, पांच घायल, एक गंभीर

सरकार किसी की भी बने, योजनाएं कमजोर नहीं हो
गहलोत ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री ने गलत परंपरा शुरू की है। हमारी सरकार बनी, लेकिन हमने भैरोंसिंह शेखावत की सरकार के समय शुरू हुई किसी योजना को बंद नहीं किया। जबकि राजे ने रिफायनरी को अटकाए रखा। हाड़ौती में परवन बांध निर्माण को डिले कर दिया। रेल लाइनों का काम रुकवा दिया। आज लोग राशन की दुकानों के चक्कर काटते रहते हैं, लेकिन अंगूठे के निशान नहीं लगने से उन्हें गेहूं नहीं मिलते।

BIG NEWS: सांसद बिरला के खुलासे से हाड़ौती की राजनीति में आया भूचाल, कांग्रेस की बढ़ी धड़कनें

बजरी से कमाया पैसा हमारे खिलाफ प्रचार में लगा रहे

गहलोत ने मंच से आरोप लगाया कि बजरी माफियाओं से इक_ा किया धन आज हमारे खिलाफ चुनाव प्रचार में लगा रहे हैं। चार हजार रुपए की एक ट्रक बजरी लोगों को तीस हजार रुपए में मिल रही है। यह पैसा ऊपर तक पहुंचता रहा।

Read More: मंदिर जा रही महिला को गाय ने सिंग में फंसाकर 5 फीट हवा में उछाला, दांत और हाथ टूटा, हालत नाजुक

सर्वे के आधार पर मिला टिकट
गहलोत ने कहा कि टिकट वितरण से पहले विधानसभा क्षेत्र में कांगे्रस ने सर्वे कराया। जिसमें एक ही बात सामने आई कि कांग्रेस को हरिमोहन शर्मा जिता सकते हैं, क्योंकि हम यहां दो बार से हार रहे हैं। इसी सर्वे के आधार पर राहुल गांधी ने टिकट तय किया। गहलोत ने कहा शर्मा जीते तो इनके अनुभवों का उपयोग हम प्रदेश के लिए लेंगे। सभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा, एआईसीसी के संयुक्त सचिव शशिकांत शर्मा, पीसीसी महासचिव पंकज मेहता ने भी संबोधित किया।

'मां चीलगाड़ी से खेलूंगा...और बालक जा घुसा हैलीपेड पर

सभास्थल पर हैलीपेड पर खड़े हेलीकॉप्टर को देख एक बालक ने अपनी मां से जिद कर बैठा 'मुझे चीलगाड़ी से खेलना है और वे दोनों हैलीपेड पर पहुंच गए। इससे सुरक्षा में लगे प्रहरी सकते में आ गए। मां ने बताया कि बच्चा जिद कर रहा है। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला।