
Exclusive news : बिरला के ' ड्रेस कोड ' में भी छिपा है राज..
कोटा. भाजपा के प्रत्याशी ओम बिरला मतगणना के दौरान आम तौर की अपेक्षा अलग ही ड्रेस कोड में नजर आए। आमतौर पर सफेद कुर्ते पायजामें में नजर आने वाले भाजपा प्रत्याशी गुरुवार को पीले रंग के चमकदार कुर्ते और सफेद रंग के पायजामे में नजर आए। ड्रेस कोड में परिवर्तन का क्या है राज....।
आखिर बिरला ने मतगणना के दिन इस तरह के ड्रेस कोड का चयन क्यों किया। हालांकि बिरला से ड्रेस कोड को लेकर बात नहीं हो सकी, लेकिन ज्योतिषाचार्य शिव प्रकाश दाधीच बताते हैं कि रंगों का व्यक्तित्व व परिणामों पर खासा प्रभाव पड़ता है, हालांकि भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला की नाम राशि पर गौर करें तो वृष है, और वृष का स्वामी शुक्र है। इस दृष्टि से तो पीले रंग को विशेष दृष्टि से नहीं देख सकते, लेकिन पीत वर्ण बृहस्पति का है। जिस दिन मतगणना हो रही है वह गुरुवार है। गुरुवार गुरु बृहस्पति का दिन है। इस दृष्टि से मतगणना के दिन पीला रंग पहनना सकारात्मक परिणाम देने वाला है। इधर पायजामें के रंग की बात करें तो सफेद रंग का स्वामी चन्द्रमा है। यह शीतलता और सकारात्मकता देने वाला है। इस प्रकाश चन्द्रमा और बृहस्पति दोनों मिलकर राजयोग बनाते हैं। ज्योतिषाचार्य दाधीच मानते हैं कि राजनीति में भी ज्योतिष का खासा महत्व है। नामांकन से लेकर शपथ व योजनाओं के निर्धारण में भी नेता ज्योतिष का सहारा लेते हैं। बिरला के परिधान के पीछे कारण जो भी हो फिलहाल तो यही कयास है कि सकारात्मक परिणाम सामने नजर आ रहे हैं।
Published on:
23 May 2019 01:08 pm
