4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG NEWS: महादेव के दर्शन करने जा रहा परिवार को बस ने कुचला, बाप, बेटा और मां की दर्दनाक मौत

रामेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन के लिए जाते समय बाइक सवार एक ही परिवार के तीन जनों को गुरुवार को रोडवेज बस ने कुचल दिया।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Dec 06, 2018

Accident

तालेड़ा. रामेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन के लिए जाते समय बाइक सवार एक ही परिवार के तीन जनों को गुरुवार को रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे में पत्नी व पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई और घायल युवक का कोटा में नए अस्पताल में उपचार के दौरान दम टूट गया। थानाधिकारी रमेश तिवारी ने बताया कि बडूदा निवासी रेखलाल मेघवाल (35), पत्नी संतोष मेघवाल (33) तथा पुत्र हरिशंकर मेघवाल (12) गुरुवार सुबह बाइक से रामेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन के लिए जा रहे थे।

Read More: छोटे भाई का इलाज करवाकर घर लौट रहा युवक की रास्ते में दर्दनाक मौत, एक माह में दुनि‍या से चले गए दो भाई

अकतासा बाइपास पर कोटा जा रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे तीनों सड़क पर गिर गए और बस तीनों को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में संतोष व हरिशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। गम्भीर घायल रेखलाल को कोटा नए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

BIG NEWS: रामगंजमंडी में बोले सिद्धू- भाजपा ने देश को तीन मोदी दिए और तीनों ही अडानी-अंबानी की गोद में जा बैठे, जानिए कौन हैं वो...

अकेली रह गई प्रियंका
पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे की जानकारी गांव में पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। पिता, मां व भाई की मौत के बाद परिवार में 15 साल की प्रियंका अकेली ही रह गई। घटना के बाद प्रियंका की आंखें पथरा गई। ग्रामीण भी उसकी स्थिति को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए।

OMG: भेंड़-बकरियों की तरह मजदूरों को ठूंस दौड़ रही पिकअप हाइवे पर पलटी, एक की मौत, 30 की हालत नाजुक, चित्कार से सहम उठे लोग