
फुटओवर ब्रिज और एस्केलेटर से मिलेगी राहत
कोटा। झालावाड रोड़ पर सिटी मॉल एवं कोचिंग संस्थान से सड़क पर अधिक यातायात को सुगम व दुर्घटना रहित बनाने के लिए फुटओवर ब्रिज और एस्केलेटर बनाया जाएगा। जिला कलक्टर गौरव गोयल ने नगर निगम व नगर विकास न्यास के अधिकारियों को स्मार्ट सिटी प्राजेक्ट के तहत यह कार्य कराने निर्देश दिए। डकनिया रेलवे स्टेशन से विज्ञाननगर एवं झालावाड़ रोड तक जाने वाली सड़क खराब अवस्था में होने से आमजन की समस्याओं को देखते हुये उन्होंने नगर विकास न्यास को उक्त सड़क की चौड़ाई एवं सुदृढीकरण कराये जाने की बात कही।
जिला कलक्टर ने कहा कि इन्द्रप्रस्थ औद्योगिक क्षैत्र मे रोड़ नं0 6 गोमती चौराहो पर काफी यातायात से दुर्घटनाओं की स्थिति को देखते आम जन की सुविधार्थ जाये। औद्योगिक क्षेत्रों मे उद्योगों से निकलने वाले कचरे के निस्तारण के क्रम में क्षेत्रीय अधिकारी प्रदुषण नियंत्रण मण्डल ने बताया कि उद्योग स्वयं के परिसर में कम्पोज मशीन लगाकर निस्तारण कर सकते है। जिला कलक्टर ने उद्योग संघ एवं वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक रीकोए को निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षैत्र मे दो स्थानों पर कचरा प्वाइंट स्थापित कर नगर निगम कोटा को अवगत कराये ताकि प्रतिदिन कचरा उठाया जा सके।
जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक जिला कलक्टर गौरव गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित की गई।
जिला कलक्टर ने औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना एवं भूमि के डायवर्जन प्रस्ताव के साथ.साथ निजी भूमि के अधिग्रहण के भी प्रस्ताव संयुक्त रूप से राज्य सरकार को प्रेषित किये जाने हेतु वन विभाग को निर्देशित करते हुये कहा कि सात दिवस में रिपोर्ट रीको को प्रेषित करे ताकि अभिशंषा कर समय पर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जा सके। इससे उद्योगपतियों को लखावा औद्योगिक क्षैत्र मे भूखण्ड उपलब्ध हो सकेंगे।
Published on:
20 Aug 2018 09:57 pm
