5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आचार संहिता से अटकेंगे हेमामालिनी और गोविंदा!

सिने संध्या समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दुबारा टेण्डर की तैयारी  
less than 1 minute read
Google source verification
Kota News

आचार संहिता से अटकेंगे हेमामालिनी और गोविंदा!

कोटा। राष्ट्रीय दशहरा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सिने कलाकारों की दरें अधिक आने के कारण अब कलाकारों के लिए दुबारा टेण्डर जारी करने की तैयारी कर ली है। मेले के दौरान आचार संहिता लग जाएगी। इस कारण अभिनेत्री हेममालिनी और गोविंदा को नहीं बुलाया जाएगा। हेमामालिनी भाजपा से सांसद है। जबकि गोविंदा कांग्रेस पार्टी से सांसद रह चुके हैं और वे कांग्रेस के स्टार प्रचारों की सूची में शामिल है।

कांग्रेस की सभा में नहीं मिलेगी 'पूड़ी-सब्जी'

अब सिने संध्या, पंजाबी नाइट, सिंधी कार्यक्रम तथा मेले के उदघाटन व समापन समारोह में कलाकार बुलाने के लिए दुबारा टेण्डर किए जाएंगे। आयुक्त ने मेला समिति से इस संबंध में चर्चा कर ली है। उधर मेले में 21 से 23 अक्टूबर तक अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा।

Voluntary Blood Donation Day : रक्तदान में कोटा राजस्थान में पहले नंबर पर

कुश्ती दंगल आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र हाड़ा ने बताया कि इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, झारखण्ड, बिहार, हरियाला, पंजाब आदि राज्यों के पहलवान इसमें शामिल होंगे। कोटा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष आई.के. दत्ता ने बताया कि अन्य राज्यों के संघों से भी इस दंगल में पहलवान भेजने के लिए बातचीत की जा रही है। इस दंगल में देशभर के पहलवान भाग लेंगे। ओलम्पिक स्टाइल जिला कुश्ती संघ के सचिव हरीश शर्मा ने बताया कि मेला समिति अध्यक्ष राममोहन मित्रा से आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हो गई है।