6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नदी-नाले ‘ओवर फ्लो’ 6 घंटे अवरूद्ध रहा कोटा-श्योपुर मार्ग…कई गांवों का संपर्क कटा

Heavy rain चामला खाल उफान पर आ जाने से चन्द्रावला गांव का सम्पर्क पंचायत मुख्यालय से कट गया।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Aug 05, 2019

heavy monsoon rain in kota streams map boom several road blocks

नदी-नाले 'ओवर फ्लो' 6 घंटे अवरूद्ध रहा कोटा-श्योपुर मार्ग...कई गांवों का संपर्क कटा

कोटा /सुल्तानपुर. कस्बे समेत क्षेत्र में सोमवार को पूरे दिन बारिश की झड़ी लगी रही। रविवार देर रात्रि 3 घंटे तक बारिश के बाद सोमवार को सुबह से ही मूसलाधार बारिश शुरू हुई जो रूक-रूककर रात तक जारी रही। क्षेत्र के नदी नाले उफन जाने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

कस्बे में सुबह 7 से 10 बजे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद तेज धूप व उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। बाद में शाम साढ़े 5 बजे फिर मौसम ने पलटी मारी और काले बादलों ने पूरे कस्बे को अपने आगोश में ले लिया। शाम छह बजे से शुरू हुई तेज बारिश देर रात्रि तक जारी थी।


यहां 6 घंटे थमे रहे वाहनों के पहिए

लगातार तेज बारिश से सोमवार सुबह 6 बजे मारवाड़ा चौकी के रेलवे नाले का खाल आ जाने के चलते कोटा-श्योपुर स्टेट हाईवे 70 अवरूद्ध हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। नाला उफान पर होने के बावजूद कई वाहनचालकों ने जान जोखिम में डालकर खाल पार किया। कई वाहनचालक तो बहने से बाल-बाल बचे। गांववासी सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि सुबह 6 बजे उफान पर आए खाल में 11 बजे तक पानी की आवक तेजी से बढ़ रही थी। दोपहर 12 बजे बाद उफान कम होने पर यातायात सुचारू हुआ।


यहां भी उफान पर आया खाल

कोटसुआं चन्द्रावला मार्ग में चामला खाल उफान पर आ जाने से चन्द्रावला गांव का सम्पर्क पंचायत मुख्यालय से कट गया। ग्रामीण अजय राठौर ने बताया कि खाल में उफान आने से बच्चे विद्यालय नहीं जा सके। अन्य कार्यों के लिए भी ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। क ंवरपुरा गांव में लगातार बारिश के चलते कई घरों में पानी भर गया। गांववासी नितीन शर्मा ने बताया कि तेज बारिश से ड्रेने भी लबालब भर गई। नहरों में पानी चलने लगा है, लगातार हो रही बारिश से घरों में पानी भर जाने से बाढ़ जैसे हालात है।