4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खबर पढ़कर आप भी कहेंगे..हां ऐसा देश हो मेरा

विज्ञान नगर में एकता मंच का गठन , हिंदू और मुस्लिम मिल जुलकर मनाएंगे त्योहार, मुस्लिम, डोल ग्यारस तो हिंदु मोहर्रम के जुलूस का करेंगे स्वागत...  
less than 1 minute read
Google source verification
kota news

खबर पढ़कर आप भी कहेंगे..हां ऐसा देश हो मेरा

कोटा. विज्ञान नगर के लोगों ने इलाके में आपसी भाईचारा और सौहार्द बढ़ाने के लिए हिंदू मुस्लिम एकता मंच का गठन किया है। मंच की कमेटी में दोनों ही मजहबों के 25-25 लोगों को शामिल किया गया है। मंच के संयोजक तखत सिंह ने बताया कि वक्फ कमेटी सदर साबिर भाटी की अध्यक्षता में बुधवार को इस मंच का गठन किया गया।

सेंट्रल जेल में बंदी की मौत...जांच के आदेश


50 लोगों की कमेटी के साथ चार उप समितियों का भी गठन किया गया। गुरुवार को निकलने वाली डोल ग्यारस यात्रा के जुलूस का मुस्लिम समाज के लोग और शुक्रवार को मोहर्रम के जुलूस का स्वागत हिंदू समाज के लोग करेंगे। बुधवार को हुई बैठक में तय किया गया कि सभी धर्मों के त्योहार एक दूसरे के साथ मिल जुलकर मनाए जाएंगे। मंच की कार्यकारिणी में मजीद खान, मोहन सैनी, मोहम्मद अशरफ, मुकेश कुमार सेन, हरिमोहन शर्मा, लुकमान मंसूरी, सत्य नारायण नामा, राम प्रसाद तिवारी, सूरजमल प्रजापति, अख्तर हुसैन और संजय सिंह आदि को शामिल किया गया है।