
कोटा. आनंद और उल्लास से सराबोर करने वाली होली एक ऐसा महापर्व जिस दिन सभी लोग गिले शिकवे मिटा कर एक रंग में रंग जाते हैं। हरे, पीले, लाल, गुलाबी आदि रंग आपस की दूरियों को मिटा देते हैं। जीवन से जुड़े इन रंगों का काफी महत्व है और यह व्यक्ति विशेष पर अपना सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव डालते हैं।
होली पर रंगों का इस्तेमाल सिर्फ होली खेलने के लिये नहीं किया जाता बल्कि इसका अपना धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी है। ऐसे में हर कोई अपने लिए होली का लकी कलर जानना चाहता है, ताकि उसके जीवन में खुशियों के रंग से भर जाए। ज्योतिष में ऐसे रंगों का वर्णन है जानते है ज्योतिषाचार्य अमित जैन से……
राशि के अनुसार होली खेलना ज्यादा शुभकारी
मेष:लाल, मैरुन, पीले रंग से होली खेलें।
वृष:सफेद वस्त्र पहनें। नीले, केसरिया-गुलाबी रंगों से होली खेलें।
मिथुन: हरे रंग से होली खेलना शुभ रहेगा।
कर्क: सफेद कपड़े पहन नीले या हरे रंग से होली खेलें।
सिंह: गोल्डन, पीले, लाल और नारंगी रंग से होली खेलें।
कन्या: हरे, भूरे, नारंगी रंगों से होली खेलें।
तुला: सफेद वस्त्र पहनें। केसरिया-गुलाबी रंगों से होली खेलें।
वृश्चिक: लाल, मैरुन, पीले रंग से होली खेलें।
धनु: लाल अथवा पीले रंग से होली खेले।
मकर: नीले अथवा काले रंग से होली खेलें।
कुंभ: काले, बेंगनी, लाल, गुलाबी रंग से होली खेलें।
मीन: पीले, केसरिया अथवा गोल्डन रंगों से होली खेलें।