5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holi special: शादी नहीं हो रही है तो होलिका दहन पर कर ले यह उपाय हो जाएगा गठबंधन

होली की अग्नी में ये डाल दें, कुछ ही दिन में रिश्ता आएगा और शादी भी हो जाएगी।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Mar 18, 2019

Holi special 2019 shadi ke lie holika dahan par kar le yah upaay

20 march 2019 rashifal

कोटा. होली के पर्व को सबसे बड़ा पर्व माना जाता हैं इस बार होली पर्व बुधवार को होलिका दहन होगी एवं गुरुवार को रंग होली खेली जायेगी । ज्योतिषाचार्य अमित जैन के अनुसार होली का त्योहार जहां रंगों से जीवन में उल्लास लाने वाला होता है वहीं इसके साथ तंत्र साधना का योग भी जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि इस दिन तंत्र-मंत्र को मानने वाले खास सिद्धियों के लिए पूजन करवाते हैं। वैसे होलिका दहन की रात्रि को तंत्र साधना की दृष्टि से हमारे शास्त्रों में महत्वपूर्ण माना गया है।

यह रात्रि तंत्र साधना व लक्ष्मी प्राप्ति के साथ खुद पर किए गए तंत्? मंत्र के प्रतिरक्षण के लिए सबसे उपयुक्त मानी गई है। इस दिन धन प्राप्ति के अनेक उपाय बताये गये, ध्यान इस चीज का रखना है की इन उपायों को करते हुए कोई आपको रोके टोके नहीं औऱ ना ही किसी की बातों को ध्यान दें । होलिका दहन की राख महत्व होलिका दहन की पवित्र अग्नि में लोग गेंहु की बाले भूनते है और अपने सगे संबंधियों मित्रों में बांटते है। माना जाता है ऐसा करने से लोगों के जीवन में शांति , सुख-समृद्धि आती है और अनिष्ट का नाश होता है। होलिका दहन के साथ ही नई फसल के अच्छी तरह आने की कामना की जाती है।

1- होली के दिन व्यापार वृद्धि के लिए दो गोमती चक्र लेकर उन्हें एक कपड़े में बांधकर ऊपर दुकान की चौखट पर ऐसे लटका दें की आने वाला ग्राहक उसके नीचे से निकले, कुछ ही दिनों व्यापार में वृद्धि होने लगेगी है ।


- होली के दिन संतान या पुत्र प्राप्ति के लिए पांच गोमती चक्र लेकर किसी बहती हुई नदी या तालाब में हिलि हिलि मिलि मिलि चिलि चिलि हुक पांच बोलकर विसर्जित करें ।


यदि पति-पत्नी में मतभेद हो तो होली के दिन तीन गोमती चक्र लेकर घर के दक्षिण में हलूं बलजाद कहकर फेंद दें, चार दिनों में ही मतभेद समाप्त हो जाएगा ।


- धन लाभ के लिए होली के दिन 11 गोमती चक्र को अपने पूजा स्थान में रखकर इस मंत्र का जप 108 बार करें- मंत्र- ऊँ श्री नम: । चमत्कार कुछ ही दिनों में दिखाई देने लगेगा ।

किसी की शादी नहीं हो रही है तो होली की अग्नी में 7 साबुत हल्दी को डाल दें, कुछ ही दिन में रिश्ता आएगा और शादी भी हो जाएगी।


.रोगों से मुक्ति के लिए 21 बार नारियाल को उतार कर के होली की अग्नी में डाल दें।


.धन धान्य,सुख समृद्धि के लिए होली की आग में घी, गुगल चंदन अर्पित करें।