4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG News: कोटा में विधायक भरत सिंह के नाम पर अवैध वसूली, लोगों को मिली धमकियां

कोटा में लंबे समय से कांगे्रस के सांगोद विधायक भरत सिंह के नाम पर लोगों से अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Feb 07, 2019

illegal-recovery

BIG News: कोटा में विधायक भरत सिंह के नाम पर अवैध वसूली

सुल्तानपुर. कोटा. सीमलिया थाना क्षेत्र में पुराना पातड़ा गांव स्थित रॉयल्टी विभाग के नाके पर ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा विधायक भरत सिंह के नाम पर ट्रैक्टर चालकों से बिना रॉयल्टी रसीद के अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है।

BIG NEWS: डूंगरपुर के बाद कोटा में भी खुला कर्ज माफी का बड़ा घोटाला, 49 किसानों के नाम लाखों का गबन

ट्रैक्टर मालिकों व ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कस्बे में आयोजित कांगे्रस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचकर विधायक भरत सिंह से की। इस पर विधायक ने मामले की गंभीरता देख तुरंत रॉयल्टी विभाग के अधिकारियों को फोन कर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

BIG NEWS: आईएएस बेटी से खफा होकर सहीराम ने तोड़ दिया था रिश्ता, जानिए क्या थी वजह

विधायक के आदमी हैं हम...
ट्रैक्टर मालिक जुगल मीणा, सुरेश मीणा व अन्य ग्रामीणों ने विधायक को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि पुराना पातड़ा रॉयल्टी नाके पर रॉयल्टी ठेकेदार के कर्मचारी विष्णु शर्मा, चंद्रप्रकाश मीणा, राजेश व अन्य कर्मचारियों ने पत्थर लेकर आने वाले ट्रैक्टर चालकों से रॉयल्टी के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। ट्रैक्टर चालकों को रसीद भी नही दी जा रही। साथ ही कुछ कहने पर विधायक के आदमी होने की धमकी दी जाती है।

BIG Politics: कटारिया ने कांग्रेस में किसको चांटा मारने का किया इशारा, जानिए कौन है निशाने पर

3 दिन में दो जांच रिपोर्ट
शिकायत मिलने पर विधायक सिंह ने रॉयल्टी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई व्यक्ति मेरे नाम का दुरुपयोग कर अवैध वसूली कर रहे हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही रॉयल्टी नाके पर साइन बोर्ड पर लगवाकर बड़े अक्षरों में रॉयल्टी की निर्धारित दरें लिखवाई जाए। उन्होंने पूरे मामले की 3 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

ˆRead More: मां-बेटी की नृशंस हत्या: पैसा उड़ाने में रईसजादों से भी आगे निकला मस्तराम, पढि़ए प्रतिघंटे कितने खर्च किए पैसे

मेरे नाम का नहीं हो दुरूपयोग
मेरे नाम का दुरुपयोग कर रॉयल्टी के नाम पर बिना रसीद के अवैध वसूली किए जाने की शिकायत मिली है। रॉयल्टी अधिकारियों को 3 दिन में जांच रिपोर्ट देने व सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
भरत सिंह, विधायक, सांगोद विधानसभा