15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपराध की राह पर नाबालिग

बच्चे के साथ पार्क में घूमने आई थी महिला मंगलसूत्र और चेन तोड़ ले गया नाबालिग

less than 1 minute read
Google source verification
crime

kota

कोटा. जवाहर नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात को एक नाबालिग पार्क में घूमने आई महिला के गले से मंगलसूत्र और चेन तोड़कर ले गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Read More:फर्जी आंगनबाड़ी अधिकारी के खिलाफ जयपुर में 23 मामले दर्ज

तलवंडी निवासी नेहा मालव पत्नी भूपेश ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह रविवार रात को अपने बच्चे को घर के पास ही पार्क में लेकर गई थी। जब वह बच्चे की साइकिल को उठाकर पार्क के अंदर जा रही थी तभी पार्क से तीन जने बाहर की तरफ आए। उनमें से एक ने उसके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन व मंगलसूत्र तोड़कर भाग गया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि फुटेज के हिसाब से चेन तोड़ने वाला नाबालिग नजर आ रहा है, तलाश जारी है।
दो दिन पूर्व ही नयापुरा थाना इलाके में एक छात्रा का पर्स छीनने वालों का भी अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।

Read more : बजरी के अवैध खनन का मामला पीएमओ पहुंचा