
सिर पर बड़े लोगों का हाथ, माफिया को अवैध खनन का साथ
कोटा. शहर की नगरीय सीमा में अवैध खनन होने का खुलासा के बाद सत्ता दल के विधायक भरत सिंह ने धरना देने की चेतावनी दी है। उन्होंने संभागीय आयुक्त कैलाशचंद मीना को पत्र लिखकर शहर में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए कहा है।
सिंह ने लिखा कि एक पखवाड़े में हाड़ौती में खनन करते हुए तीन श्रमिकों की मौत हो चुकी। प्रदेश के एक उपखंड अधिकारी के चालक को खनन माफिया ने मार दिया। एक जनप्रतिनिधि के नाते मेरा चुप रहना अनैतिक है। वहीं कोटा संभाग के प्रशासनिक मुखिया होने के नाते आपका चुप रहना और कार्यवाही नहीं करना प्रश्न पैदा करता है। समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो कोविड-१९ की गाइडलाइन की पालना करते हुए आपके कार्यालय में मौन धरना दूंगा। बात निकलेगी तो दूर तलक तक जाएगी। विधायक सिंह ने पत्र की प्रति मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी भेजी है। विधायक सिंह इससे पहले बारां जिले में अवैध खनन को लेकर भी मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं।
कोटा कोविड अस्पताल से 501 रोगी स्वस्थ्य होकर घर पहुंचे
मिलीभगत से अवैध खनन: विधायक संदीप शर्मा
कोटा शहर और आसपास की वन विभाग की जमीन पर तेजी से हो रहे अवैध खनन पर विधायक संदीप शर्मा ने चिंता जाहिर की है। विधायक शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार और अधिकारियों की मिलीभगत से प्रदेश में खनन माफि या बेखौफ होकर धरती का सीना छलनी कर रहा है। यदि मिलीभगत नहीं है तो कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। बारूद से धमाके करके पत्थर तोड़ा जा रहा है और अधिकारियों को सुनाई नहीं दे रहा है। कोटा में अवैध खनन इस कदर बढ़ चुका है कि भविष्य में कोई भी प्राकृतिक आपदा घटित होने के आसार हैं। कोटा शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र के बरडा बस्ती, रंगबाड़ी, भामाशाह मंडी, नांता, लखावा आदि स्थानों पर खनन माफि या वन भूमि पर बारूद के धमाके कर दिनदहाड़े हजारों ट्रॉली पत्थर खनन कर रहा है, लेकिन वन विभाग मूकदर्शक बनकर हाथ पर हाथ धरे बैठा है। रंगपुर क्षेत्र में चम्बल नदी के किनारे बजरी माफि या ने अवैध खनन कर चम्बल नदी का रूप विकृत कर दिया है। खनन माफि याओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं, कि वे अवैध खनन रोकने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों पर खुलेआम हमले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के बाद अवैध खनन की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कोटा में अवैध खनन का मामला समय-समय पर सामने आता रहता है, लेकिन वन और खान विभाग के कर्मचारी दिखावे की कार्यवाही कर मामले की लीपापोती करते हैं।
Published on:
11 Jun 2020 08:16 am
