2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रियों को अब एक और दिन मिलेगी राजधानी की सौगात

न्द्रा से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली एसी स्पेशल राजधानी सुपरफास्ट ट्रेन की परिचालन अवधि आगामी 15 अप्रेल तक के लिए बढ़ाई गई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 20 Jan 2018, 3:01 PM IST

Rajdhani Express

कोटा .

बान्द्रा से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली एसी स्पेशल राजधानी सुपरफास्ट ट्रेन की परिचालन अवधि आगामी 15 अप्रेल तक के लिए बढ़ाई गई है। इस ट्रेन का परिचालन 16 अक्टूबर 2017 से प्रयोग के तौर पर हुआ था। पर्याप्त यात्रीभार मिलने पर ट्रेन की सेवा का विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 09003 बान्द्रा-निजामुद्दीन राजधानी स्पेशल 18 जनवरी से 14 अप्रेल 2018 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बान्द्रा से चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09004 निजामुद्दीन-बान्द्रा स्पेशल राजधानी 19 जनवरी से 15 अप्रेल 2018 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को निजामुद्दीन से रवाना होगी।

Read More: भामाशाह मंडी में उग्र होकर गेट पर चट्टान बन खडे हुए किसान, जानिए क्या था मामला

इस ट्रेन में परिवर्तनशील किराया प्रणाली लागू नहीं है। सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश ने बताया कि दिल्ली व मुम्बई व्यावसायिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक केन्द्र है। दोनों ही शहर देश के महत्वपूर्ण व्यावसायिक केन्द्र हैं। इसलिए दोनों शहरों के बीच कारगर और प्रभावी परिवहन सम्पर्क की बेहद आवश्यकता थी। इसलिए इस ट्रेन का विस्तार किया गया है।

Read More: कोटा में हो रही बाइक चोरी और रेलवे सम्पत्ति की चोरियों का हुआ पर्दाफाश

दो घंटे कम समय लेती है
इस ट्रेन से यात्रा करने में नई दिल्ली-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस के 15 घंटे 50 मिनट की तुलना में 13 घंटे 55 मिनट का समय लगता है। इससे यात्रा समय में लगभग 2 घंटे की बचत होती है। एक ही रेक के उपलब्ध होने के कारण सप्ताह में तीन दिन ही यह ट्रेन चलती है। यह रेलगाड़ी केवल कोटा, वडोदरा और सूरत स्टेशनों पर ही ठहरती है। कोटा के यात्रियों को भी इससे सुविधा मिलने लगी है।

Read More: किसानों ने बदला रूझान, बूंद-बूंद का साथ छोड़ अब दे रहे फव्वारे पर जोर

मुजफ्फरपुर-बान्द्रा अवध एक्सप्रेस 20 घंटे विलम्ब हुई

कोहरे के कारण रेलपथ और सिग्नल की दृश्यता बहुत कम हो जाने के कारण ट्रेनों का घंटों देरी से आना जारी है। कोटा जंक्शन से गुजरने वाली गाडिय़ां लेटतीफी का रिकॉर्ड बना रही हैं। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर-बान्द्रा अवध एक्सप्रेस 20 घंटे से यादा विलम्ब होने के कारण रात तक भी कोटा नहीं पहुंची। यह ट्रेन शनिवार को सुबह कोटा पहुंचने की संभावना है। कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस 11 घंटे 20 मिनट और भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस 10 घंटे विलम्ब हुई। इसी तरह आसनसोल से भावनगर जाने वाली पारसनाथ एक्सप्रेस 8 घंटे 36 मिनट देरी से पहुंची।