5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: रावतभाटा की कॉलोनी में घुसा सियार, लोग जान बचाकर भागे

शहर की आरपीएस कॉलोनी में सोमवार को सियार घुस आया। सूचना मिलने पर वाइल्ड एनीमल रेस्क्यू टीम ने पकड़ कर सेडल डेम सेंचुरी में छोड़ा गया।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Jul 31, 2018

Jackal terror

OMG: रावतभाटा की कॉलोनी में घुसा सियार, लोग जान बचाकर भागे

रावतभाटा. शहर की आरपीएस कॉलोनी में सोमवार को सियार घुस आया। सूचना मिलने पर वाइल्ड एनीमल रेस्क्यू टीम ने पकड़ कर सेडल डेम सेंचुरी में छोड़ा गया। जानकारी के अनुसार आरपीएस कॉलोनी में सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक सियार घुस आया। सियार को देखकर कॉलोनी में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सियार आरपीएस में फरीद भाई मिस्त्री के घर में घुस गया।

BIG NEWS: पानी के तेज बहाव से टूटा 350 बिघा में फैला बूढ़ादीत का रियासतकालीन तालाब, आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा

अचानक घर में सियार को देख घर की महिलाएं घबरा गई और जान बचाकर घर से बाहर की ओर भागी। जबकि सियार कोने में दुबक गया। होमगार्ड जवान इरफान व राजू बंजारा ने आरपीएस कॉलोनी में सियार आने की सूचना रावतभाटा वाइल्ड एनीमल रेस्क्यू टीम को दी। जिस पर सिंचाई कॉलोनी पहुंचे टीम के आमिर, आसिफ व टीपू मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सियार को पकड़ लिया।

BIG NEWS: पार्वती नदी फिर उफान पर, पुलिया पर 10 फीट पानी, कोटा-श्योपुर और खातौली-सवाईमाधोपुर मार्ग 7 दिन से बंद

नहीं मिला पिंजरा
सियार को पकडऩे में एक बड़े पिंजरे की आवश्यकता पड़ी। मगर वन विभाग के पास पिंजरा उपलब्ध नहीं होने के कारण रेस्क्यू टीम ने सियार को एक छाया करने वाली ग्रीन नेट से पकड़ा और सेडल डेम सेंचुरी में छोड़कर आए।

OMG: पुश्तैनी मकान के लिए भाइयों में खूनी संघर्ष, एक-दूसरे पर किया चाकू, तलवारों से हमला, दो गंभीर घायल

अंदर ही थे छोटे बच्चे
फरीद भाई मिस्त्री के घर में जिस समय सियार घुसा। उस समय 3 से 7 साल तक के बच्चे उनके घर में ही थे। गनीमत रही कि सियार ने किसी पर भी हमला नहीं किया। कॉलोनी में घुसे सियार के पीछे श्वान लग जाने के कारण वह घर में जा घुसा। सियार के कॉलोनी में आने से लोग दहशत में आ गए।