
कोटा. विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही कैंपस में भी सियासी पारा चढऩे लगा है। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में मुद्दों और प्रत्याशियों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कॉलेजों में क्लास खत्म होने के बाद छात्रों के बीच चुनावी चर्चाएं चरम पर हैं। सियासी गलियारों के साथ-साथ कॉलेज और यूनिवर्सिटी कैंपस में भी सियासत गर्माने लगी है। पढ़ाई के बाद मिले फुर्सत के पलों में छात्र राजनीति के मु²ों और प्रत्याशियों की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति पर जमकर मंथन कर रहे हैं। सबसे ज्यादा क्रेज पहली बार मतदान करने जा रहे छात्रों में देखने को मिल रहा है।
राजस्थान पत्रिका ने गुरुवार को जेडीबी गल्र्स कॉलेज के नव मतदाताओं की नब्ज टटोली तो छात्राओं ने कॉलेज के हालातों से लेकर रोजगार और विकास के मु²े पर जमकर बातचीत की। इन नवमतदाता छात्रों ने दलगत राजनीति परे हट क्षेत्र और राज्य के विकास में योगदान देने वाले चेहरों को चुनने पर जोर दिया। नहीं करेंगे आलस इन नवमतदाताओं ने कहा कि वह मतदान करने जरूर जाएंगे।