6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
जागो जनमत यात्रा गांवों-कस्बों में पहुंची, ग्रामीणों ने खुलकर गिनाए क्षेत्र के विकास के मुद्दे, लिया मतदान का संकल्प
Play video

जागो जनमत यात्रा गांवों-कस्बों में पहुंची, ग्रामीणों ने खुलकर गिनाए क्षेत्र के विकास के मुद्दे, लिया मतदान का संकल्प

राजस्थान पत्रिका की जागो जनमत यात्रा को कोटा पहुंची। ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
Google source verification

कोटा. राजस्थान पत्रिका की ‘जागो जनमत यात्रा सोमवार को कोटा पहुंची। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव गोयल ने राजस्थान पत्रिका कार्यालय में युवाओं को मतदान की शपथ दिलाई और यात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा, जनमत जागेगा और सभी नागरिक मताधिकार का सही उपायोग करेंगे तो लोकतंत्र मजबूत होगा। इसलिए 7 दिसम्बर को सबसे पहले मतदान करें, इसके बाद ही जलपान करें। खुद भी वोट डालें और अपने मित्र और रिश्तेदारों को भी प्रेरित करें।

राजावत और नंदवाना ने जयपुर में डाला डेरा तो लाडपुरा-पीपल्दा में बढ़ गई नए दावेदारों की सक्रियता, अब पत्ता कटने का सता रहा डर….

उन्होंने बताया कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने इस बार कई बदलाव किए हैं। मतदान केन्द्रों को सुविधायुक्त बनाया है। दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा को ध्यान रखा है।

 

निर्भीक होकर मतदान करने की अपील

कोटा शहर के बाद जागो जनमत यात्रा 2018 सीमलिया कस्बे में पहुंची। यहां यात्रा के साथ रहे पत्रिका संवाददाता धीरेन्द्र तंवर ने कस्बे में मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की । मतदाताओं को कहा गया कि मतदान अवश्य करें और सोच समझ कर स्वच्छ छवि वाले, ईमानदार, चुनावी वादे पूरे करने वाले को मत दें। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा वादे पूरे करने के बारे में मतदाताओं से जानकारी ली गई। अन्त में सभी मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। सीमलिया के बाद यात्रा दोपहर ढाई बजे विधानसभा क्षेत्र के दीगोद कस्बे में तहसील चौक में पहुंची। यहां ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। ग्रामीणों से 7 दिसम्बर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील की गई। इस मौके पर कस्बेवासियों ने पत्रिका से खुलकर क्षेत्र के विकास के मुद्दे गिनाए। चंद्रप्रकाश शर्मा ने कहा कि इसमें किसानों को नहरी पानी नहीं मिलता, बड़ी दिक्कत रहती है। हेमराज गोचर ने कहा कि दीगोद कस्बे में रोड लाइटें हैं, पंचायत बिल जमा नहीं पा रही इससे गलियारे अंधेरे में रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ऐतिहासिक तालाब भी अतिक्रमण की चपेट में आ रहा है।

 

मेरा वोट-मेरा संकल्प की ली शपथ

सुल्तानपुर. दीगोद के बाद यात्रा साढ़े तीन बजे पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर कस्बे में पहुंची। कस्बेवासियों ने अपने मन की बात खुलकर पत्रिका के समक्ष रखी। यहां निसार देशवाली, इंद्रजीत शर्मा बलराम आदि ग्रामीणों ने नगरपालिका, कॉलेज, उपखंड कार्यालय समेत कई विकास के मुद्दे गिनाए। लोगों को ‘मेरा वोट-मेरा संकल्पÓ की भी शपथ दिलवाई गई।

 

 

लोगों ने कहा प्रत्याशी दे शपथ-पत्र

इटावा. सुल्तानपुर के बाद यात्रा देर शाम इटावा पहुंची। यहां भी लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई एवं समस्याओं के संबंध में बात की। इटावा निवासी दीपक पारेता ने कहा कि नगर में सामुदायिक चिकित्सालय है चिकित्सक नहीं है। शहजाद आसगान ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को समय पर पानी नहीं मिलता है। ओमप्रकाश बैरवा के कहा कि वार्ड की सफाई ठीक प्रकार से नहीं हो रही है। जगदीश बैरवा ने कहा कि क्षेत्र में सामुदायिक केंद्र बनना चाहिए। लोगों ने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को जनता को शपथ-पत्र देना चाहिए कि वह 5 साल में क्या वादे कर रहे हैं उन्हें कैसे पूरा करेंगे। इस अवसर पर राजीव शर्मा रिंकू जैन नीरज शर्मा, हिमांशु पारेता सहित कई लोगों ने मतदान करने की शपथ ली।