8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस अनूठे तरीके से नहीं मनाया होगा किसी ने अपना जन्म दिन

कोटा. स्वामी विवेकानंद यूथ फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष विकास शर्मा ने सोमवार को जेके लोन अस्पताल में बहुत ही अनोखे तरीके से जन्मदिन मनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 25 Dec 2017, 10:05 PM IST

Birthday Celebration

कोटा .

जन्मदिन को धूमधाम से मनाए जाने की परिपाठी अब बदलती जा रही है। लोग जन्मदिन को सादगी के साथ निर्धनों की मदद करते हुए मना रहे हैं। सोमवार को स्वामी विवेकानंद यूथ फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष विकास शर्मा ने जेके लोन अस्पताल में समर्थकों के साथ श्रमदान करके व अस्पताल के वार्डों को एक साल तक गोद लेकर सेवा भाव के संकल्प के साथ अनूठे तरीके से अपना जन्मदिन मनाया। अस्पताल के वार्डों में सभी बेड पर नई चादरें व खिड़कियों के परदे भी भेंट किए।

कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि जश्न के नाम पर फिजूलखर्ची करने से अच्छा अस्पताल आने वाले जरूरतमंदों के बीच जाकर जन्मदिन मनाने का यह निर्णय स्वप्रेरणा से लिया है। इस अवसर पर फ्रंट द्वारा जेके लोन हॉस्पिटल के एपीएन वार्ड-ए को गौद लिया गया। प्रत्येक पलंग के साथ डस्टबिन व साफ़.-सफाइ के उपयुक्त संसाधन उपलब्ध कराए गए।

Read More: हाइवे पर ट्रक चालकों में था जिन RTO के लुटेरों खौफ, उन दो SI समेत सात पर चढ़ा शिकंजा

एक वर्ष तक करेंगे देखभाल

फ्रंट के शहर जिला अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा फ्रंट द्वारा आने वाला एक वर्ष सेवा दिवस के रूप मे बनाया जाएगा। इसके तहत वार्ड गोद लेकर साल भर तक वार्ड में आवयश्क साधन व संसाधन की पूर्ति फ्रंट की ओर से करने का निर्णय लिया गया। फ्रंट के संयोजक कपिल जैन ने कहा की इस दौरान जेके लोन चिकित्सालय स्थित पार्क में सफाई की गई। साथ ही वहां पर बनी हुई मां-बेटी के स्मारक की सफाई व धुलाई के बाद दूध से अभिषेक किया गया। अस्पताल परिसर में फल भी वितरित किए गए।

इस मौके पर कोटा-बूंदी सांसद ओम बिडला, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, कोटा नगर निगम महापौर महेश विजय, पार्षद जगदीश मोहिल, जेके लोन अधीक्षक एचएल मीना, भाजपा शहर जिला महामंत्री जगदीश जिंदल, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिता मीणा, महिला मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष अनुसुइया गोस्वामी आदि मौजूद थे।