6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेईई मेन-2020 : विद्यार्थियों को मिला परीक्षा केंद्र बदलने का अंतिम मौका

एप्लीकेशन फार्म में री-करेक्शन 31 मई तक
less than 1 minute read
Google source verification
जेईई मेन-2020 : विद्यार्थियों को मिला परीक्षा केंद्र बदलने का अंतिम मौका

जेईई मेन-2020 : विद्यार्थियों को मिला परीक्षा केंद्र बदलने का अंतिम मौका

कोटा. देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 18 से 23 जुलाई के मध्य होने जा रही है। इसमें अब विद्यार्थियों को आवेदन के दौरान हुई गलतियों में सुधार एवं परीक्षा केंद्र बदलने का अंतिम मौका 31 मई शाम 5 बजे तक दिया गया है।

विद्यार्थियों को पूर्व में दो बार यह मौका दिया जा चुका है, लेकिन जेईई मेन परीक्षा तिथि बाद में घोषित होने पर एनटीए ने विद्यार्थियों के हित को देखते हुए उनकी मांगों के अनुसार अब परीक्षा केंद्रों में बदलाव का अवसर दुबारा दिया है, ताकि विद्यार्थी कम से कम दूरी तय करके अपनी परीक्षा को सुचारु रूप से दे सकें।

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थी जेईई मेन के परीक्षा केंद्र उनके द्वारा दी जाने वाली अन्य परीक्षाओं की तिथियों एवं परीक्षा केंद्रों को ध्यान में रखकर ही चुनें, ताकि वह अपनी सभी परीक्षाओं को सुचारू रूप से दे सकें, क्योंकि अब तक अन्य सभी प्राइवेट एवं गवर्नमेंट संस्थानों की प्रवेश परीक्षाएं जेईई मेन अप्रेल के उपरांत ही सम्पन्न होती थी, लेकिन इस वर्ष वह सभी परीक्षाएं जुलाई अगस्त तक के लिए स्थगित होती जा रही हैं।

विद्यार्थी रुचिनुसार पूर्व में आवेदन के दौरान चुनी गई बीई बीटेक अथवा बीआर्क परीक्षा में बदलाव कर दोनों परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त परीक्षा शुल्क का भुगतान कर आवेदन कर सकता है। विद्यार्थी पुन: कन्फ र्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर किए गए करेक्शन की पुष्टि कर सकते हैं। प्रवेश पत्र परीक्षा से 15 दिन पूर्व जारी किए जाएंगे।

20 हजार ने किया आवेदन

एनटीए ने आवेदन के लिए 19 से 24 मई के मध्य दिए समय में लगभग 20 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, ये ऐसे विद्यार्थी हो सकते हैं जो पहले विदेशों में पढऩे के इच्छुक थे, परन्तु कोरोना संक्रमण के चलते अब भारत में पढऩा पसंद कर रहे हैं।