4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनटीए ने जारी की जेईई-मेन आंसर की.. 17 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे विद्यार्थी

जेईई मेन प्रश्नपत्रों की आंसर की भी जारी
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Jan 15, 2019

JEE MAIN be Update JEE Main answer key 2019

एनटीए ने जारी की जेईई-मेन आंसर की.. 17 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे विद्यार्थी

कोटा. देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन जो कि इस वर्ष प्रथम बार पूर्णतः कम्प्यूटर बेस्ड 8 से 12 जनवरी के मध्य दो शिफ्टों में संपन्न हुई थी। जिसमें कुल 9 लाख 41 हजार 117 विद्यार्थी शामिल हुए। जेईई-मेन एग्जाम पूर्णतः कम्प्यूटर बेस्ड होने के कारण एनटीए द्वारा पारदर्शिता दिखाते हुए विद्यार्थियों के प्रश्नपत्र व रिकाॅर्डेड रेस्पोंस पहले ही जारी किए जा चुके हैं और मंगलवार को जेईई मेन प्रश्नपत्रों की आंसर की भी जारी कर दी गई है।

Read More: कांग्रेस में 'चाय से ज्यादा केतली गर्म'

विद्यार्थियों को आंसर की को चैलेंज करने का मौका भी दिया गया है। इस संदर्भ में एनटीए की ओर से जारी एक नोटिस के अनुसार विद्यार्थी 15 से 17 जनवरी को रात्रि 11ः20 बजे तक आंसर की को चैलेन्ज कर सकता है। प्रत्येक चैलेन्ज किए गए क्वेश्चन के लिए विद्यार्थी को एक हजार रुपए का शुल्क प्रोसेसिंग फीस के रुप में देना होगा। जोकि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग के माध्यम से देय होगा। यदि चैलेन्ज किया हुआ उत्तर सही पाया जाता है तो विद्यार्थी को यह शुल्क लौटा दिया जाएगा।

Read More: कार और बाइक की टक्कर का यह वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप


एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार विद्यार्थियों को जईई मेन आंसर की को चैलेंज करने के लिए वेबसाइट पर दिए गए विकल्प पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड अथवा डेट आॅफ बर्थ डालकर लाॅगइन करना होगा। विद्यार्थियों के सामने उनके पूरे 90 प्रश्न अलग-अलग क्वेश्चन आईडी के रुप में प्रदर्शित होंगे एवं उस क्वेश्चन का सही आंसर भी करेक्ट ऑप्शन आईडी के रुप में मिलेगा।

Read More: जनशताब्दी में सफर कर खुश हुए यात्री

विद्यार्थी इस क्वेश्चन आईडी और ऑप्शन आईडी को डाउनलोड किए गए प्रश्नपत्र से मिलाकर अपने द्वारा दिए गए उत्तरों की जांच कर सकता है। संशय की स्थिति में उसके सामने दिए गए चारों उत्तरों के ऑप्शन आईडी के विकल्पों में सही विकल्प को चुनकर चैलेंज कर सकेगा। विद्यार्थी एक या एक से अधिक प्रश्नों को भी चैलेंज कर सकता है। इसके साथ ही चैलेंज किए गए प्रश्नों के लिए संबंधित दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड भी कर सकता है। इस प्रक्रिया के उपरांत विद्यार्थी को प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना होगा।