
कोटा. बजरंगनगर स्थित रॉयल सिटी-आदित्य आवास में मंगलवार को एक कार चालक ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी की बाइक पर बैठे लोग उछलकर दूर जा गिरे। टक्कर में बाइक चालक के पैर में फैक्चर हो गया। कार चालक गाड़ी को लेकर फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शी विकाश शर्मा ने बताया कि आदित्य आवास की गली से बाइक पर तीन जने जा रहे थे। अचानक सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने से गाड़ी गिर गई। बाइक गिरने से चालक का पैर फैक्चर हो गया तथा पीछे बैठी छोटी बालिका के भी खरोंचे आई। बाइक में पीछे बैठे युवक ने जैसे ही कार चालक को पकडऩे का प्रयास किया चालक ने कार का दरवाजा खोलकर उसे धक्का मारकर गाड़ी को भगा ले गया। मौके पर जमा लोगों ने 108 एम्बुलेंस से चालक व बालिका को अस्पताल भिजवाया। शर्मा ने बताया कि सूचना पर मौके पर एक पुलिसकर्मी आया था जो कार के नम्बर लिखकर चला गया।