कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. साकेत गोयल ने बताया कि हृदय को रक्त पहुंचाने के लिए जिम्मेदार ब्लड वेसल में खून के थक्के जम जाते हैं। इससे हार्ट अटैक होता है। अक्सर हार्ट अटैक के केस में देखा जाता है कि जानकारी की कमी के कारण इस स्थिति से निपटने में देर हो जाती है, जो हदय को होने वाले नुकसान को और बढ़ा देती है। पहले जहां 30 से 40 वर्ष के लोगों को दिल की बीमारी होती थी, लेकिन अब 20 वर्ष से कम उम्र के लोगों में भी होने लगी हैं।