5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देर रात गच्चा दे कुन्हाड़ी थाने से भागा अपहरण का आरोपी, पुलिस में मचा हड़कंप…

युवती से शादी के लिए धमकाया था, मां नहीं मानी तो बेटे का कर लिया था अपहरण
less than 1 minute read
Google source verification
Kunhari police station

थाने से भागा अपहरण का आरोपी

कोटा. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के नांता क्षेत्र में युवती से शादी करने के लिए उसकी मां को धमकाने व युवती के नाबालिग भाई का अपहरण करने के मामले में पुलिस द्वारा गुरुवार को हिरासत में लिया गया आरोपी देर रात थाने से भाग छूटा।

Read more : #AbAurNahi: शहीद हेमराज का मासूम बेटा बोला-पापा की तरह बनकर मैं खत्म करूंगा आतंकवाद....

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कापरेन निवासी रणजीत गोस्वामी का नांता स्थित एक परिवार में आना जाना था। गत दिनों रणजीत ने परिवार में लड़की से विवाह करने के लिए उसकी मां से बात की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इस पर आरोपी ने युवती के नाबालिग भाई का गत 13 फरवरी को अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी ने एक बार फिर मोबाइल पर मां को बेटी से विवाह करवाने के लिए धमकाया तथा ऐसा न करने पर उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी।

Read more : #AbAurNahi: सरकार को वीरांगना की चेतावनी: मेरा सुहाग उजाडऩे वाला एक भी आतंकी न रहे जिंदा....

परिजनों की सूचना पर घटना की गंभीरता को देखते हुए कुन्हाड़ी पुलिस समेत पुलिस टीमें अपहरणकर्ता की तलाश में जुट गई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कोटा से गुरुवार को आरोपी को हिरासत में ले लिया तथा कुन्हाड़ी थाने ले आई, लेकिन आरोपी गुरुवार रात थाने से पुलिस को गच्चा देकर भाग गया। घटना की जानकारी लगने के बाद थाने में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में बात पूरे पुलिस विभाग में फैल गई और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन कर कोटा, बूंदी व आसपास के क्षेत्रों में आरोपी की तलाश शुरू की गई। लेकिन शुक्रवार देर रात तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।