4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाकी का डर नदारत-अपहरण आम बात है इस शहर में…

दिनदहाड़े किशोर का अपहरण कर तोड़े हाथ-पैर
2 min read
Google source verification
kidnapping

kidnapping

कोटा. उद्योग नगर थाना क्षेत्र में रविवार को दो जनों ने दिनदहाड़े एक किशोर का अपरहण कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। उसके दोनों पैर व हाथ तोड़ दिए। इसके बाद किशोर के परिजनों को फोन कर मौके पर बुलाया। परिजनों के पहुंचने पर वे उसे घायल छोड़कर भाग गए। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।


डीसीएम निवासी अली रंगरेज ने बताया कि उनका भांजा इंदिरा गांधी नगर निवासी शाकिर (17) दिन में किसी काम से डीसीएम चौराहे की तरफ जा रहा था। तभी सिराज व उसका भाई निजाम बाइक से आए। वे शाकिर को जबरन बाइक पर बैठाकर गोविंद नगर सामुदायिक भवन ले गए। वहां उन दोनों के अलावा 3-4 अन्य लोगों ने शाकिर को लाठियों, सरियों व चाकू से बेरहमी से पीटा। इसके बाद निजाम ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके भांजे को बचाना है तो जितनी जल्दी हो सके सामुदायिक भवन आ जाओ। जब वे वहां पहुंचे तो करीब आधा दर्जन लोग उसके साथ मारपीट कर रहे थे। उनके पहुंचने के बाद वे लोग मौके से भाग गए। इसके बाद वे घायल शाकिर को लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचे। जहां उसके दोनों पैर व बाएं हाथ में फ्रैक्चर होने से भर्ती किया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि निजाम व सिराज शराब का कारोबार करते हैं। पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती।

शाकिर की हुई थी कहासुनी
परिजनों ने बताया कि निजाम के बच्चों और शाकिर के बीच करीब 8-10 दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, लेकिन वह मामला निपट गया था। उसी का बदला लेने के लिए दोनों ने शाकिर पर हमला किया है।

Read More:शिक्षा नगरी में खुलेआम पनप रहा नशे का कारोबार

मामला दर्ज
उद्योग नगर थानाधिकारी लोकेन्द्र पालीवाल ने बताया कि अली रंगरेज ने सिराज व निजाम समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दी है। इस पर अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

OMG: कोटा में जमीन के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चाकू, तलवारे और गंडासों से किया जानलेवा हमला, 7 जने गंभीर घायल