
हाड़ौती में सबकुछ बंद, चाय पानी को तरसे
कोटा. एससी, एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ सवर्ण समाज व समता आंदोलन समिति के आह्वान पर गुरुवार को कोटा समेत हाड़ौती में स्वस्फूर्त बंद रहा। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर बंद शांतिपूर्ण सफल रहा। बाजारों से लेकर सब कुछ बंद रहा। अकेले कोटा में एक दिन में करीब तीन सौ करोड़ का कारोबार ठप रहा। वही सवर्ण समाज के ज्यादातर कर्मचारी व अधिकारी भी सामूहिक अवकाश पर रहे। इससे सरकारी विभागों में कामकाज प्रभावित रहा।
कोटा : रैली निकाल जताया विरोध
कोटा स्वतस्र्फूत बंद रहा। बाजारों में सुबह से सन्नाटा छाया रहा। न स्कूल खुले और न कोचिंग। शहर थम सा गया। एहतियात के तौर पर शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस जाप्ता तैनात रहा। बंद के कारण करीब तीन सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। हालांकि मेडिकल व अस्पताल समेत आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया था। दो जगहों पर पोहे के ठेले पलट दिए गए। बंद समर्थकों ने एक पेट्रोल पम्प पर हंगामा किया। इसके बाद सामूहिक रैली निकाली गई।
बारां : दुकानदारों से झड़प
बारां शहर में दो-तीन स्थानों पर दुकानों से झड़प हुई। झड़प के बाद बंद समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर माहौल गर्मा गया। बंद समर्थकों ने राज्य वरिष्ठ नागरिक बोर्ड अध्यक्ष व भाजपा नेता प्रेम नारायण गालव एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया के घर पर भी नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
झालावाड़ : रैली निकालकर बंद करवाए बाजार
झालावाड़ में सैकड़ों बंद समर्थक नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में घूमते रहे। मिनी सचिवालय में विरोध प्रदर्शन के बाद जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। सभी कस्बों में भी दिनभर बंद रहा। शाम 5 बजे बाद बाजार खुले।
'बांध के डूब क्षेत्र में आने वाले गांवों के किसान पुर्नव्यवस्थापन की मांग कर रहे है'
बूंदी : चाय पान को तरसे
बूंदी जिलेभर में बंद सफल रहा। सुबह से दुकानें बंद रही। इससे लोग चाय-पान को भी तरस गए। कई जगहों पर आधे दिन मेडिकल की दुकानें भी बंद रही। नमाना कस्बे में बाजार बंद कराने को लेकर दो-तीन बार दुकानदारों व बंद समर्थकों के बीच झड़प हुई। एक जगह दुकान बंद कराने को लेकर मारपीट हो गई।
Published on:
06 Sept 2018 09:20 pm
