4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: निगम ने मांगा कोचिंग स्टूडेंट्स से टैक्स तो स्टूडेंट्स ने भीख मांगकर जमा किए 272 रूपए

कोटा. कोचिंग संस्थानों पर नया सफाई शुल्क लादने के तहत बुधवार को कोचिंग स्टूडेंट्स सड़कों पर उतरे और कटोरा फैलाकर निगम के लिए भीख मांगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 22 Nov 2017, 9:52 PM IST

Coaching Students

कोटा . महापौर अंकल...! कोचिंग संस्थानों पर नया सफाई शुल्क लादना बंद करो। हम यहां पढऩे आते हैं, सफाई टैक्स देने नहीं। यूडी टैक्स व जीएसटी के बाद एक हजार रुपए सफाई शुल्क..., कुछ तो शर्म करो सरकार...सरीखे नारे लिखी तख्तियां हाथों में लिए बुधवार को कोचिंग स्टूडेंट्स कुन्हाड़ी स्थित लैण्डमार्क सिटी में सड़कों पर उतरे। उन्होंने दुकानदारों के सामने कटोरा फैलाकर निगम के लिए भीख मांगी। इसके बाद निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

Read More: प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की मौत पर भड़क कर परिजनों ने अस्पताल व चिकित्सक आवास में मचायी तबाही

निगम की राजस्व समिति ने दो दिन पहले कोचिंग संस्थानों से प्रति छात्र 1 हजार रुपए सफाई शुल्क वसूली का प्रस्ताव पारित किया। इससे आक्रोशित छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका व अनूप कुमार अन्नू के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप निगम प्रशासन के लिए भीख मांगी। 272 रुपए एकत्र किए, जिन्हें गुरुवार को महापौर महेश विजय को भेंट करेंगे।

Read More: सूरज निकलते ही निगम की यह सम्पत्ति बन जाती है जुआंरियों और सट्टेबाजों का अड्डा

बंद कमरे में बन रही योजना
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि निगम ने आज तक राजस्व वसूली के नाम पर होर्डिंग, मैरिज हॉल, होटल व मैस वालों को छेड़ा तक नहीं। ऐसे में कोचिंग छात्रों पर सफाई शुल्क लादना अनुचित है। यहां देशभर के स्टूडेंट्स आते हैं, उनके अभिभावकों के सामने कोटा की क्या छवि जाएगी।

Read More: राजस्थान के इस शाही पैलेस में झपकी भी नहीं ले सकता सिक्योरिटी गार्ड, सोए तो भूत देता है ये सजा

उन्होंने आरोप लगाया कि आयुक्त निगम की हर योजना को बंद कमरे से शुरू करवाना चाह रहे हैं। रोजाना नए-नए आदेश जारी करते हैं, लेकिन महापौर व मंत्री का दबाव आते ही फरमान ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। यही वजह है कि राजस्व में बढ़ोतरी नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि सफाई शुल्क वसूली प्रस्ताव का बोर्ड बैठक में विरोध करेंगे। प्रदर्शन में दीपक केवट, सुरेंद्र सेनी, ईशान अंसारी मौजूद रहे।