5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक अडऩे पर दो पक्षों में मारपीट…बचाने गए युवक पीट-पीट कर मार डाला

कैथून थाना क्षेत्र में दीपपुरा-बनियानी के बीच वारदात  
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Rajesh Tripathi

Jan 14, 2019

kota news

बाइक अडऩे पर दो पक्षों में मारपीट...बचाने गए युवक पीट-पीट कर मार डाला

कोटा. कैथून थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दीपपुरा-बनियानी गांव के बीच बाइक व कार सवार युवकों में हुए झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक को बाइक व कार सवार युवकों ने इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। जब लोग उसे लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचे तो जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

किसान नेता बोले, 'जातिगत समीकरण मेरे पक्ष में..टिकट मिला तो कांग्रेस आसानी से जीत जाएगी'

एमबीएस अस्पताल में भर्ती घायल रामकैलाश मालव ने बताया कि कैथून से 15 किमी दूर दीपपुरा-बनियानी गांव के बीच एक बाइक पर मुकेश, मुरारी बंजारा व मुकेश की पत्नी मनभर जा रहे थे। तभी कार से राधेश्याम मालव उधर से गुजरा। बाइक के कार थोड़ी सी अड़ गई। इससे बाइक असुंतिलत होकर सड़क से नीचे उतर गई। इसी बात को लेकर मुकेश व मुरारी राधेश्याम से झगडऩे लगे। उन्हें झगड़ता देख बीच-बचाव करने रामनिवास मालव, रामकैलाश, चन्द्रप्रकाश व कृष्णमुरारी आए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया तो मुकेश व मुरारी ने उनसे लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। पत्थरों से हमला कर दिया। इससे रामनिवास व रामकैलाश घायल हो गए। मौके पर भीड़ लग गई। कुछ लोग दोनों घायलों को लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचे, जहां रामनिवास मालव (30) को मृत घोषित कर दिया। रामकैलाश के सिर में चोट लगी है। सूचना पर कैथून पुलिस एमबीएस पहुंची और घायल से पूछताछ की।

सूचना पर एमबीएस अस्पताल पहुंचकर घायल व उसके साथियों से जानकारी ली है। रामनिवास के परिजनों व घायलों से रिपोर्ट ली है। हत्या में मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
रामलाल, उप निरीक्षक, कैथून थाना