4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिछली सरकार के समय शुरू हुए काम भी पूरे नहीं हुए, कलक्टर ने जताई नाराजगी

नगर विकास न्यास अध्यक्ष ने अधिकारियों से साथ प्रगति का लिया जायजा
2 min read
Google source verification
तकलीफ दे रहे अधूरे निर्माण कार्य

तकलीफ दे रहे अधूरे निर्माण कार्य

कोटा. शहर में पिछली सरकार के कार्यकाल में शुरू हुए कार्य काफी धीमी गति से चल रहे हैं। कई कार्य तो पूरी तरह बंद हैं। रंगबाड़ी रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्य ने अभी तक गति नहीं पकड़ी है, वहीं रंगपुर रोड पर निर्माणधीन फ्लाईओवर भी पूरा नहीं हो सका है। इससे रोजाना हजारों लोगों को परेशानी हो रही है। नॉर्दन बाइपास का कार्य भी बंद है, इस कारण इसका पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है।


सरकार बदले 9 माह गुजर गए, लेकिन शहर के विकास कार्य गति नहीं पकड़ पाए। इस कारण अधूरे निर्माण कार्यों से लोगों को रोज परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


Read More : आरएसी कैम्पस 'नो पॉलीथिन जोन' घोषित

जिला कलक्टर और नगर विकास न्यास अध्यक्ष ओम कसेरा ने रविवार को शहर में चल रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। न्यास अध्यक्ष सबसे पहले रंगबाड़ी रोड पर निर्माण फ्लाईओवर का जायजा लेने पहुंचे और अधिकारियों से कहा, इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा करें, ताकि शहरवासियों को जल्द सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा, मार्च 2020 तक तक इसे हर हाल में पूरा करें।

Read More : बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, ऊपरी मंजिल पर रहने वाले परिवार को सुरक्षित निकाला....

वहीं उद्योग नगर थाने के पास शिवाजी उद्यान की प्रगति का जायजा लिया। यह फरवरी 2019 तक पूरा करना था, लेकिन काम धीरे चल रहा है। इस पर न्यास अध्यक्ष ने कहा, इसमें ज्यादा विलम्ब नहीं हो। उन्होंने स्मृति वन का जायजा लिया। यहां सिविल कार्य न्यास को करना है, जो 60 प्रतिशत हो गया है। पौधे लगाने का कार्य वन विभाग करेगा। इसके बाद रंगपुर रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। नॉर्दन बाइपास का मौका देखा। यहां इसका कार्य लंबे समय से बंद है।

Read More : मुकुन्दरा को बाघ नहीं, बाघिन और विस्थापन चाहिए..पीएम मोदी से लगाई गुहार

संवेदक को करें पाबंद

कलक्टर ने अधिकारियों से कहा, जल्द संवेदक को पाबंद करके कार्य शुरू कराएं। गुणवत्ता और निर्माण के दौरान सेफ्टी का विशेष ध्यान रखे। रायपुरा में स्थित मुख्यमंत्री जन अवासीय योजना के निर्माणीन 400 अवासों का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा, आवेदकों को समय पर आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान न्यास के सचिव भवानीसिंह पालावत, उप सचिव बालकृष्णा तिवारी और अम्बालाल मीना सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।