5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंधेरे में डूबा कोटा, चम्बल के पानी में समाया विद्युत तंत्र, इन इलाकों में आज भी नहीं आएगी बिजली

निचले इलाकों में बत्ती गुल
2 min read
Google source verification
Kota immersed in darkness, Chambal's water absorbed power system

Kota immersed in darkness, Chambal's water absorbed power system

कोटा. गांधी सागर से चंबल नदी में पानी की अधिक आवक के चलते कोटा बैराज के कई गेटों को खोलकर पानी की भारी मात्रा में निकासी की जा रही है। इससे चंबल के डूब क्षेत्र की कई बस्तियों में नदी के उफान का पानी पहुंच चुका है। वहां एहतियात के तौर पर बिजली बंद कर दी गई है।

Read More : संभाग में 29 कॉलेजों में 15 में एबीवीपी जीती, निर्दलीयों से पिछड़ी एनएसयूआई


बैराज से पानी छोड़ते ही चम्बल किनारे बसे निचले इलाकों में केईडीएल का विद्युत तंत्र भी डूब गया। कई इलाकों में तो ट्रांसफार्मर, पैनल बॉक्स और विद्युत पोल तक पानी में डूब गए। जिसके चलते नयापुरा इलाके की हरिजन बस्ती, मुक्ति मार्ग रोड, नवल पार्क, बृजराज कॉलोनी, सुलभ कॉम्पलेक्स, गुजराती मोहल्ला, खण्ड गांवड़ी, नव दुर्गा मंदिर के आसपास के क्षेत्र के साथ ही कुन्हाड़ी की ओर चंबल किनारे स्थित मछली मार्केट तथा बापू कॉलोनी व कुन्हाड़ी का नदी के किनारे का क्षेत्र, कुन्हाड़ी थाने के पीछे हनुमानगढ़ी आदि इलाकों में जल भराव होने से बिजली बंद करनी पड़ी। इन इलाकों में नदी के पानी के उतरने के बाद ही बिजली सप्लाई चालू की जा सकेगी। इसके साथ ही जहां भी जलभराव की स्थिति बनेगी केईडीएल एहतियातन बिजली बंद कर देगा।

Read More : कमाल है...एक छात्र, एक डिग्री, एक विश्वविद्यालय, लेकिन मार्कशीट दो-दो

केईडीएल के सीओओ मुकेश गर्ग ने लोगों से अपील की है कि जिन कॉलोनियों या बस्तियों में जल भराव की स्थिति बन रही है वहां बिजली सप्लाई से जुड़े संसाधनों जैसे ट्रांसफार्मर, पैनल बॉक्स, विद्युत तार, विद्युत पोल, स्टे वायर आदि के नजदीक न जाएं। जरा सी असावधानी होने पर करंट लगने का खतरा हो सकता है।


Read More : वाहन चालक की थी किशोरी पर नजर, अपहरण कर ले गया, 10 दिन बाद ग्वालियर में चढ़ा पुलिस के हत्थे....

आज यहां बिजली बंद

कोटा. विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण गुरुवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मकबरा बाजार, अम्बर पॉवर हाउस, मकबरा थाना, चौथमाता बाजार और शीतला माता बाजार आदि इलाकों में बिजली बंद रहेगी।