5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीद की पत्नी की तबियत बिगड़ी, घर पर चिकित्सक टीम तैनात, बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल

Pulwama Terror Attack : शहीद के परिजनों को पार्थिव देह का इंतजार...
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Dinesh Saini

Feb 15, 2019

Kota Martyr

कोटा।

पुलवामा में शहीद हुए कोटा के हेमराज मीना की पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। शहीद की पत्नी मधुबाला की तबियत खराब हो गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने उनके घर चिकित्सक टीम तैनात की है। चिकित्सकों ने ड्रिप लगाकर उपचार शुरू कर दिया है। घर के बाहर एम्बुलेंस भी तैनात की है। उधर, जिला प्रशासन ने शहीद की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार करने की तैयार कर ली है।

अंतिम संस्कार की तैयारी (Pulwama Terror Attack 2019)
खेते में बने घर के पास ही शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद के बाहर हजारों लोग पहुंच चुके हैं। सांसद ओम बिरला, पूर्व विधायक हीरालाल नागर भवानी सिंह राजावत सहित कई जनप्रतिनिधि भी वहां मौजूद हैं। शहीद के घर सडक़ बनाने का कार्य भी प्रशासन ने शुरू कर दिया है। शहीद हेमराज मीना के बेटे रिशू ने कहा, वे भी बड़े होकर फौज में जाएंगे और आतंकियों को मारेंगे। साथ ही शहीद के बेटे अजय ने मोदी सरकार से अपील की। शहीद के बेटे ने कहा है कि मेरी मोदी सरकार से अपील है कि आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा दें और पाकिस्तान पर भयंकर हमला करें। शहीद के बेटे ने कहा कि मेरे पापा ने देश के लिए कुर्बानी दी है और मैं भी बड़ा होकर अपने पापा व देश का नाम रोशन करूंगा। उसने बताया कि 'दो दिन पहले ही उसके पापा आए थे और कहा था कि तुम मेरे जैसे बनना और बड़े होकर आतंकियों का सफाया करना। मैं अब बड़ा होकर दुश्मनों के होश उड़ा दूंगा।'

गौरतलब है कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश के 45 जवान शहीद हो गए हैं और कई घायल हुए है। जिनमें से 5 जवान राजस्थान से शहीद हुए हैं। इनमें जयपुर जिले के शाहपुरा तहसील के गोविंदपुरा बासडी निवासी रोहिताश लांबा, कोटा जिले के सांगोद क्षेत्र के विनोद कला गांव के हेमराज मीणा, धौलपुर जिले के राजाखेड़ा तहसील के जेतपुर निवासी भागीरथ कंषाना, भरतपुर जिले के जीतराम गुर्जर और राजसमंद जिले में बिनोल गांव के नारायण गुर्जर शामिल हैं। इस घटना से प्रदेश सहित पूरे देश में शौक की लहर है।