25 करोड़ बजट, खर्चे सिर्फ 3 करोड़
निगम ने पिछले वर्ष बजट में कन्टीजेन्सी मय संविदा पर सफाई तथा कचरा परिवहन मद में 24 करोड़ का बजट रखा, लेकिन दिसम्बर तक केवल 2.64 करोड़ रुपए ही खर्च हुए। अब दो माह में शेष बजट खपाने में निगम लगा है। इसी तरह, अतिक्रमण मुक्त भूमि पर सुरक्षा दीवार बनाने के लिए 50 लाख का बजट रखा गया, लेकिन फूटी कौड़ी भी खर्च नहीं हुई। अग्निमशन यंत्र बुझाने के संसाधन खरीदने के लिए 30 लाख का बजटीय प्रावधान रखा, लेकिन इसमें भी 38 हजार रुपए ही खर्च हुए हैं। फायर सेफ्टी पर 10 लाख का बजट रखा गया था, लेकिन इसमें भी धेला खर्च नहीं हुआ।