ब्रोकन टेल के नक्शे कदम पर !
सूत्रों के मुताबिक बाघ 'टी 91Ó तेरह साल पहले निकले ब्रोकन टेल के नक्शे कदम पर चल रहा है। वर्ष 2004 में रणथम्भौर से रामगढ़ होते हुए मुकुंंदरा हिल्स तक पहुंचा ब्रोकन टेल भी कालदंा वन क्षेत्र से होकर निकला था। इसके साक्ष्य मिलते हैं। ब्रोकन टेल रणथम्भौर से रामगढ़ विषधारी अभयारण्य होते हुए भीमलत, बिजौलिया से जवाहर सागर अभयारण्य पहुंचा था। उसकी उपस्थिति शैलझर के गढ़झरी के पास मिली थी। माना जाता है कि ब्रोकन टेल रामगढ़ से कालदां होते हुए नमाना की पहाड़ी से माइनिंग क्षेत्र को पार कर दामोदरपुरा, लक्ष्मीपुरा होते हुए मुकुंदरा पहुंचा था। 'टी-91Ó भी ब्रोकन टेल की राह चल कर मुकुंदरा में आ सकता है।