
kota jancation
कोटा. रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा को देखते आगामी एक जून से चुनिंदा ट्रेनों का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। इनके लिए 21 मई से आरक्षण शुरू हो गया है। वहीं कोटा जंक्शन पर आरक्षण कार्यालय से भी आरक्षित बुकिंग की जा रही है। कोटा से निजामुदद्ीन के बीच जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन कोटा मंडल की सबसे लोकप्रिय ट्रेन है। इसमें साधारण दिनों में औसत 1900 यात्री सफर करते हैं। इस ट्रेन के 2-एस श्रेणी में 1702 और कुर्सीयान में 220 यात्री सफर कर सकते हैं। इस तरह इसकी एक्यूपेंसी 1900 यात्रियों से ज्यादा रहती है। इस ट्रेन का पहला ट्रिप 1 जून 2020 को प्रस्तावित है, लेकिन पहले ट्रिप के लिए यह ट्रेन पूरी बुक नहीं हुई है। इसमें सीट खाली हैं। 23 मार्च को शाम पांच बजे तक 1 जून के लिए 2 एस श्रेणी में 1003 सीट और कुर्सीयान में 119 सीट खाली थीं। दो जून को जाने वाली ट्रेन में 2 एस श्रेणी में डेढ़ हजार सीट रिक्त हैं। 3 जून को इसी श्रेणी में 1616, 4 जून को 1646 सीट उपलब्ध हैं। इस तरह आगामी दिनों में भी आरक्षण उपलब्ध है। निजामुदद्ीन से कोटा के लिए भी इस ट्रेन में आरक्षण उपलब्ध है। ऐसे में दिल्ली, मथुरा, भरतपुर, बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी और सवाई माधोपुर के यात्री कोटा आ सकते हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार आरक्षण ऑनलाइन उपलब्ध है, ऐसे में हर घंटे और हर रोज सीट की उपलब्धता का स्टे्टस बदलता रहता है। रेलवे सूत्रों के अनुसार इस ट्रेन में सबसे ज्यादा यात्री मथुरा जंक्शन के सफर करते हैं। हाड़ौती से मथुरा के मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर जाने वाले संख्या काफी ज्यादा रही है। इस समय मथुरा जाने वाले यात्रियों की संख्या शून्य हो गई है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंध विजय प्रकाश के अनुसार कोटा मंडल के आरक्षण केन्द्र खोल गए हैं। जिन केन्द्रों का ट्रेन से जुड़ाव नहीं है, ऐसे आरक्षण केन्द्रों को बंद रखा गया है।
हर यात्री की होगी कोविड की जांच
रेलवे स्टेशन से कोटा आने वाले हर यात्री की कोविड की जांच हो सकेगी। इसके लिए चिकित्सा विभाग ने स्टेशन पर कोविड बूथ लगाया गया है। सीएमएचओ डॉ. बीएस तंवर ने बताया कि ट्रेनों से कोटा आने वाले हर यात्री की इस बूथ पर जांच होगी या यात्री खुद बूथ पर आकर कोविड की जांच करा सकेंगे। यात्री के बूथ पर आने पर वहां एक कर्मचारी तैनात रहेगा। वह यात्री की स्वाब स्टीक से नाक व मुंह से स्वाब लेगा। उसके बाद उसे सेनेटाइज करेगा। बॉक्स में सेम्पल रखा जाएगा। सेम्पल की जांच के बाद उसकी रिपोर्ट की जानकारी उसे दी जाएगी।
Published on:
24 May 2020 06:00 am
