5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
एक घंटे पहले चलेगी कोटा-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन
Play video

एक घंटे पहले चलेगी कोटा-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन

कोटा से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली कोटा-निजामुद्दीन-कोटा सुविधा स्पेशल टे्रन का परिचालन फिर से शुरू होगा। इस टे्रन की अवधि 30 सितम्बर को खत्म होने के कारण एक अक्टूबर से यह टे्रन बंद हो गई थी। 7 अक्टूबर 2018 से दिसम्बर 2018 तक इस टे्रन को फिर से चलाने की अनुमति रेलवे बोर्ड ने दे दी है।
Google source verification

कोटा। कोटा से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली कोटा-निजामुद्दीन-कोटा सुविधा स्पेशल टे्रन का परिचालन फिर से शुरू होगा। इस टे्रन की अवधि 30 सितम्बर को खत्म होने के कारण एक अक्टूबर से यह टे्रन बंद हो गई थी। 7 अक्टूबर 2018 से दिसम्बर 2018 तक इस टे्रन को फिर से चलाने की अनुमति रेलवे बोर्ड ने दे दी है।

अब यह ट्रेन एक घंटे पहले कोटा से रवाना होगी और इन्द्रगढ़, पलवल और फरीदाबाद तीन अतिरिक्त स्टेशनों पर भी ठहरेगी। पहले यह ट्रेन कोटा जंक्शन ने रात 9.20 बजे रवाना होती और अब यह रात 8.20 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 09809 कोटा-निजामुद्दीन स्पेशल 7 अक्टूबर से 30 दिसम्बर 2018 तक चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09810 निजामुद्दीन-कोटा स्पेशल 8 अक्टूबर से 31 दिसम्बर 2018 तक चलेगी। इस ट्रेन के चलने से कोटा के अलावा इन्द्रगढ़, सवाई माधोपुर, गंगापुरसिटी, श्रीमहावीरजी, हिण्डौन सिटी, बयाना जंक्शन, भरतपुर, मथुरा, पलवल, फरीदाबाद और निजामुद्दीन जाने वाले और वहां से आने वाले यात्रियों को फिर से स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी। सांसद ओम बिरला ने बताया कि कोटा-निजामुद्दीन होली डे स्पेशल ट्रेन को नियमित कराए जाने के प्रयास जारी हैं।

कोटा जंक्शन से यह ट्रेन रात 8.20 बजे रवाना होकर तड़के 3.25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक बी.एन. गुप्ता ने बताया कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए रेल प्रशासन ने इस ट्रेन की परिचालन अवधि में विस्तार किया है।

कोटा से दिल्ली की ओर ये ट्रेनें भी चलती हैं

शाम 7.25 बजे बान्द्रा-देरादून एक्सप्रेस, मंदसौर-मेरठ लिंक एक्सप्रेस, रात 10.55 बजे इंदौर-नई दिल्ली इंटरसिटी, रात 11.35 बजे उदयपुर-निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस, रात 1.20 बजे जनता एक्सप्रेस, रात 2.20 बजे पश्चिम एक्सप्रेस,तड़के 3.25 बजे मुंबई-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, सुबह 5.25 बजे अगस्तक्रांति एक्सप्रेस और सुबह 5.55 बजे कोटा-निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन सेवा उपलब्ध है। इसके अलावा स्वराज एक्सप्रेस, कोचुवेली-देहरादून एक्सप्रेस, दर्शन एक्सप्रेस जैसी कई साप्ताहिक ट्रेनों का भी परिचालन हो रहा है। सुबह 11.05 बजे हर रोज मुंबई-अमृसर स्वर्ण मंदिर मेल एक्सप्रेस भी लोकप्रिय है।