4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा में इंदिरा रसोई शुरू करने की तैयारियां, 8 रुपए मिलेगा पौष्टिक भोजन

कोटा उत्तर और दक्षिण निगम अलग-अलग चलाएगा इंदिरा रसोईजरूरतमंदों को आठ रुपए में मिलेगा भोजन

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Aug 10, 2020

कोटा में इंदिरा रसोई शुरू करने की तैयारियां, 8 रुपए मिलेगा पौष्टिक भोजन

कोटा में इंदिरा रसोई शुरू करने की तैयारियां, 8 रुपए मिलेगा पौष्टिक भोजन

कोटा. राज्य सरकार की ओर से हाल में प्रदेशभर में जरूरतमंद लोगों को रियायती दर पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए इंदिरा रसोई (indra rasoi yojna) शुरू करने की घोषणा की थी। सरकार की ओर से दिशा निर्देश आने के बाद कोटा के दोनों नगर निगमों ने भी इंदिरा रसोई शुरू करने की तैयारी कर ली है।

आदेश में यह नहीं कहा कि जहां दो नगर निगम है वहां एक रसोई संचालित होगी या दोनों, निगम अलग-अलग रसोई चलाएंगे। इस पर निकायों ने सरकार से मार्गदर्शन मांगा तो कहां हर निगम को यह रसोई संचालित करनी है। इसके बाद कोटा उत्तर निगम और कोटा दक्षिण निगम ने इंदिरा रसोई शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने 20 अगस्त को इंदिरा रसोई शुरू करने की घोषणा की है।

read more : चंबल किनारे प्यासे न रह जाएं लोग, कोटा में कल आधे शहर में नहीं होगी पेयजल की आपूर्ति, यह है कारण

चम्मच से लेकर सिलेण्डर तक खरीदना होगा

जिस तरह घर में रसोई संचालित करने के लिए छोटी-छोटी चींज खरीदी जाती है। उसी तरह दोनों निगम इंदिरा रसोई के लिए चम्मच से लेकर गैस सिलेण्डर तक खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। कोटा दक्षिण निगम की आयुक्त कीर्ति राठौड़ ने बताया कि इंदिरा रसोई के सामान खरीदने के टेण्डर जारी कर दिए हैं। बर्तन, गैस भट्टी, चूल्हा, फर्निचर आदि के लिए टेण्डर जारी कर दिए हैं। रसोई के सामान खरीदने के लिए दक्षिण निगम करीब 16 लाख रुपए खर्च करेगा। इतनी ही राशि उत्तर निगम करेगा।

read more : ऐसा क्या हुआ कि उसे जिंदगी से बेहतर लगी मौत

358 रसोइयों का होगा संचालन

इंदिरा रसोई योजना की शुरूआत की जा रही है। इसमें दोनों समय का भोजन रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार प्रति थाली 12 रुपए अनुदान देगी। लोगों को 8 रुपए में भोजन करवाया जाएगा। प्रदेश के सभी 213 नगरीय निकायों में 358 रसोइयों का संचालन किया जाएगा। जहां जरूरतमंद लोगों को सम्मान के साथ बैठाकर भोजन खिलाया जाएगा।

read more : मोबाइल चलाने से मना करने पर किशोरी ने खाया विषाक्त, मौत

यह रहेगा मैन्यू

भोजन में प्रति थाली 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम सब्जी, 250 ग्राम चपाती एवं अचार का मेन्यू निर्धारित किया गया है। स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप मैन्यू व भोजन के चयन की स्वतंत्रता रहेगी। कोरोना महामारी से बचाव के लिए रसोइयों में आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे। योजना की आईटी आधारित मॉनिटरिंग की जाएगी। लाभार्थी को कूपन लेते ही मोबाइल पर एसएमएस से सूचना मिल जाएगी। मोबाइल एप एवं सीसीटीवी से रसोइयों की निगरानी की जाएगी।