10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुखद : कोटा निवासी इसरो वैज्ञानिक अनुज सोरल का निधन, मिशन मंगलयान में थी महत्वपूर्ण भूमिका

अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
less than 1 minute read
Google source verification
दुखद : कोटा निवासी इसरो वैज्ञानिक अनुज सोरल का निधन, मंगलयान अभियान में थी महत्वपूर्ण भूमिका

दुखद : कोटा निवासी इसरो वैज्ञानिक अनुज सोरल का निधन, मंगलयान अभियान में थी महत्वपूर्ण भूमिका

कोटा. इसरो में तैनात कोटा निवासी वैज्ञानिक अनुज सोरल (45) का मंगलवार शाम बेंगलुरू में उपचार के दौरान निधन हो गया। भारत के मंगलयान अभियान के दौरान मंगल ग्रह की कक्षा में सैटेलाइट स्थापित होने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मंगलयान में तापमान स्थिर रखने के लिए लगे थर्मल कंट्रोल डिवाइस अनुज सोरल के निर्देशन में तैयार हुए थे। थर्मल कंट्रोल सिस्टम की डिजाइन, टेस्टिंग व मैन्यूफेक्चरिंग कार्य अनुज के निर्देशन हुआ था।

उनके पिता सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सिंचाई) नरेन्द्र नाथ सोरल ने बताया कि सामान्य तौर पर तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान मंगलवार शाम को निधन हो गया।

Read More : कोरोना प्रतिरक्षा वैक्सीन: फ्रंटलाइन वॉरियर्स को मिलेगी प्राथमिकता

अनुज के पिता नरेन्द्र नाथ ने बताया कि अनुज ने सैटेलाइट के लिए तैयार किए गए थर्मल कंट्रोल सिस्टम की डिजाइन, टेस्टिंग व मैन्यूफेक्चरिंग का नेतृत्व किया था। जिसका कार्य सैटेलाइट के लिए तापमान एक समान बनाए रखना होता है।

Read More : कोटा के बेटे ने बनाया मंगल यान का थर्मल कंट्रोल सिस्टम