6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुविधाओं से सुसज्जित होगा कोटा का नया उप नगरीय स्टेशन

कोटा शहर में जल्द नया उप नगरीय स्टेशन यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा। सोगरिया में नया आधुनिक स्टेशन तैयार हो रहा है। जल्द ही रेलमंत्री इसका लोकार्पण कर सकते हैं। इसका कार्य अंतिम चरण में हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
s2_1.jpg

कोटा. कोटा-बीना रेलवे लाइन पर कोटा जंक्शन से करीब तीन किमी दूर सोगरिया स्टेशन को उप नगरीय रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। अप्रेल माह में इसका लोकार्पण हो सकता है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रेल मंत्री से इसका लोकार्पण कराया जाना प्रस्तावित है। इसलिए रेल प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं कार्य में भी तेजी आई है। इस स्टेशन के विकास पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका विकास आधुनिक तकनीक के अनुसार किया जा रहा है। यहां हाई लेवल प्लेटफॉर्म और फुटओवर ब्रिज का कार्य पूरा हो चुका है। फसाड़ और सर्कुलेटिंग एरिया विकसित करने का कार्य प्रगति पर है। स्टेशन तक जाने के लिए रणजीत कॉलोनी वाली सड़क से स्टेशन तक सीसी रोड का निर्माण किया गया है। निकट भविष्य में यात्री ट्रेनों का भी यहां ठहराव हो सकेगा। इसके अलावा कोटा-बीना रेलमार्ग पर प्रस्तावित मैमो ट्रेन के यात्री भी यहां से सफर कर सकेंगे। अभी यहां गुड्स ट्रेनों को क्रू की बदली की जा रही है। इस कारण मालगाडिय़ो को कोटा जंक्शन से ले जाने की जरूरत नहीं रही। डीआरएम पंकज शर्मा ने बताया कि सोगरिया स्टेशन पर सभी प्रकार की यात्री सुविधाएं होंगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रोत्साहन से यह कार्य जल्द ही पूरा होगा।