5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या आपने बनाई है कोई शॉर्ट फिल्म ?… कोटा में होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, भेज सकते हैं प्रविष्टियां…

चम्बल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल कोटा में 12 व 13 जनवरी को आयोजित होगा। इस फेस्टिवल में 30 देशों की 400 से ज्यादा फिल्में
less than 1 minute read
Google source verification
Chambal International Film Festival

चम्बल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

कोटा. चम्बल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल कोटा में 12 व 13 जनवरी को आयोजित होगा। इस फेस्टिवल में 30 देशों की 400 से ज्यादा फिल्में शामिल होंगी।

फेस्टिवल डायरेक्टर व संस्थापक डॉ. कपिल सिद्धार्थ ने बताया कि फेस्टिवल यूआईटी ऑडिटोरियम में होगा। इसमें शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, म्यूजिक वीडियो, एनिमेशन फिल्म के अलावा फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी। फेस्टिवल में विदेशों से भी चयनित फिल्मकार आएंगे। भारत के अलावा अमरीका, जर्मनी, रशिया, बेल्जियम, डेनमार्क, ब्राजील, फ्रांस, फिनलैंड, इटली, सिंगापुर, हंगरी,जापान, नीदरलैंड, यूके, चीन आदि देशों की फिल्में दिखाई जाएंगी।

लाडपुरा की ये दोनों प्रत्याशी हैं करोड़पति... जानिए और इनके बारे में....


फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता, अभिनेत्री, निर्देशक, कथा, पाŸव संगीत समेत कुल 25 कैटेगरी में पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। नामांकित फिल्मों को फेस्टिवल ऑफिशियली सलेक्शन प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। ज्यूरी द्वारा चयनित फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। ज्यूरी मेम्बर वॉलीवुड के गीतकार सईद कादरी व गायक संगीतकार क्षितिज तारे हैं।

कोटा उत्तर विधानसभा सीट : इन दो दिग्गजों के बीच मुकाबला... जानिए इनकी संपत्ति से लेकर परिवार के बारे में...

कोटा से 15 से अधिक फिल्मों की प्रविष्टियां

2015 में भारत की ऑस्कर के लिए ऑफिशियली एंट्री 'कोर्टÓ को भी फेस्टिवल में स्क्रीन किया जाएगा। सिद्धार्थ ने बताया कि इस बार कोटा से 15 से अधिक फिल्मों की प्रविष्टियां आई हैं। फिल्म भेजने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर है।