2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूजा से रासलीला का शुभारंभ

सुबह 9 बजे गोरधननाथ मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस साबू मैदान पहुंची
less than 1 minute read
Google source verification

रामगंजमंडी. साबू मैदान में श्रीकृष्ण रासलीला का शुभारंभ रविवार को हुआ। सुबह 9 बजे गोरधननाथ मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस साबू मैदान पहुंची। जहां पूजा-अर्चना के साथ रात 7 बजे रासलीला का शुभारंभ हुआ। रासलीला 4 मार्च तक रमणरेती संस्थापक रामप्रसाद महाराज के सानिध्य में होगी। रासलीला में पहले दिन चंदावली दानलीला का वर्णन किया गया।

कार्यक्रम आयोजक मिलन परीख ने बताया कि प्रतिदिन शाम 7 से 10 बजे तक आयोजन होंगे। 27 फरवरी को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 28 को शंकर लीला, 1 मार्च को कालिया मर्दन लीला, 2 को नानीबाई का मायरा, 3 को कुरूक्षेत्र में राधा कृष्ण मिलन, 4 मार्च को राधा-कृष्ण प्रथम मिलन, ब्रजहोली लठमार, फूल होली लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। कार्यक्रम भक्त सेवा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग