
राजस्थान LIVE UPDATES: छठे राउण्ड में भी बिरला की धमाकेदार शुरुआत, 55 हजार वोटों से आगे
मतगणना के साथ रुझान आने हुए शुरू, बिरला कोटा-बूंदी में 15000 से आगे
कोटा. लोकसभा आम चुनाव-2019 के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से जेडीबी कॉलेज में शुरू हो गई। सबसे पहले डाक मतपत्रों और ईटीपीबीएस मतपत्रों की गणना की गई है। करीब 9 बजे से ईवीएम से मतों की गणना शुरू की गई। राउंडवार मतगणना हो रही है। कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्रों के सभी मतगणनास्थल से शुरूआती रूझान सामने आ रहे हैं।
Update
सुबह 11 बजे तक: छठे चरण की मतगणना का परिणाम
-भाजपा के ओम बिरला को 166057 मत मिले।
-कांग्रेस प्रत्याशी रामनारायण मीणा 110745 मत मिले।
दूसरे राउण्ड में भी भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला की धमाकेदार शुरूआत हुई है। बिरला कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में सभी जगहों से आगे चल रहे हैं। लगातार बढ़त बनाए रखे हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में जश्न का माहौल है। वहीं, कांगे्रस खेमे में मायूसी छा गई है। विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी राम नारायण मीणा अपनी ही विधानसभा सीट से 1000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। जबकि, बिरला लाडपुरा से 2578 वोटों से आगे चल रही है। वहीं, बूंदी में बिरला 4515 से आगे चल रहे हैं। सुबह 10.44 बजे तक ओम बिरला 53 हजार वोटों से आगे चल रहे है।
सुबह 10 बजे तक दूसरे चरण की मतगणना का परिणाम
-बिरला को 74209 मत मिले
-रामनारायण मीणा 42725
- 8.45 तक भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला 1700 वोटों से आगे चल रहे थे।
-8.58 तक बिरला बूंदी डाकमत पत्रों की गणना में 3400 वोटों से आगे चल रहे थे।
- 9 बजे तक कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला बूंदी रामगंज मंडी और लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र से लीड कर रहे हैं करीब 7000 वोटों से ज्यादा आगे से चल रहे हैं।
- 9.15 बजे तक बिरला कोटा उत्तर में 2727 से पहले राउंड में आगे।
-9.17 तक बिरला सभी जगहों से 15000 वोटों से आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बिरला लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
-बूंदी विधानसभा वैलिड मतपत्र की गिनती पूरी।
-बूंदी विधानसभा में 3405 मतों से बिरला आगे चल रहे हैं।
-कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इससे बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस प्रत्याशी राम नारायण मीणा मतगणना स्थल पर नजर नहीं आए और कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी नदारद रहे।
9.18 बजे तक यह रही स्थिति
कोटा उत्तर में 2200 से
कोटा दक्षिण में 4000 से
लाडपुरा में 3500 से
बूंदी में 3405 से ओम बिरला आगे चल रहे हैं। याद रहे कि यह मतगणना केवल वैलेट मतपत्रों की है। पीपल्दा विधानसभा की काउंटिंग अभी नहीं आई है।
9.30 बजे तक यह रही स्थिति
-9.30 बजे तक कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र से जितने मत गिने गए हैं उनमें भाजपा को 61 प्रतिशत कांग्रेस को 35 प्रतशित मत मिले हैं।
-कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र से ओम बिरला 22 हजार वोटो से आगे चल रहे हैं।
-994 से पीपल्दा में बिरला आगे
सीसीटीवी से रहेगी नजर
समूचे मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। जेडीबी कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर से लेकर अन्दर सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। इनके माध्यम से पल-पल की गतिविधियां आला अधिकारियों की नजर में रहेंगी।
ये रहेंगे प्रतिबंधित
पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से त्रिस्तरीय जांच के बाद मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर मतगणना कार्मिकों, सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस जवानों, मतगणना अभिकर्ताओं अथवा अन्य व्यवस्था में लगे किसी भी कार्मिक को मोबाइल के साथ प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वैध प्रवेश पत्र के बाद ही निर्धारित प्रवेश द्वार से प्रवेश कर सकेंगे।
Updated on:
23 May 2019 11:03 am
Published on:
23 May 2019 09:39 am
