4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान LIVE UPDATES: बिरला का जलवा कायम, 2 लाख 13 हजार वोटों से आगे

लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना के नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे। भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला 12वें राउणउ में दोपहर दो बजे तक 2 लाख 13 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

May 23, 2019

Lok Sabha Election Counting

राजस्थान LIVE UPDATES: छठे राउण्ड में भी बिरला की धमाकेदार शुरुआत, 55 हजार वोटों से आगे

लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना के नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे। कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला सुबह से ही अपने निकटतम कांगे्रस प्रत्याशी से बढ़त बनाए हुए हैं। दोपहर एक बजे तक बिरला को 1 लाख 75 हजार वोटों से लीड बनाए रखी है। 11वें राउण्ड तक बिरला करीब 180 हजार वोटों की बढ़त बनाए रखी। दसवें राउण्ड तक बिरला को 413369 तथा कांग्रेस प्रत्याशी राम नारायण मीणा को 274598 वोट मिले थे। वे अपने प्रतिद्वंदी से 138,771 से बढ़त बनाए रखी। जैसे-जैसे घड़ी की सूईयां बढ़ रही है वैसे-वैसे परिणाम की स्थिति साफ हो रही है। दोपहर दो बजे तक 12वें राउणड में बिरला 2 लाख 13 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 604956 मत मिले जबकि रामनारायण मीणा को 393710 वोट मिले हैं।

यहां देखिए किसको कितने मत मिले

ओम बिरला 604956
रामनारायण मीणा 393710
हरीश लोहरी 6905
चंद्र प्रकाश 931
भीम सिंह 853
महेश कुमार 577
राजेन्द्र प्रसाद 797
कैप्टन सोमेश 645
शोभा राम 354
अब्दुल हसीम 443
केसरीलाल 346
इंजी. प्रवीण 869

सुबह 11.30 बजे तक: बि‍रला 1 लाख वोट से आगे चल रहे हैं।

सुबह 11 बजे तक: छठे चरण की मतगणना का परिणाम

-भाजपा के ओम बिरला को 166057 मत मिले।

-कांग्रेस प्रत्याशी रामनारायण मीणा 110745 मत मिले।

9.18 बजे तक यह रही स्थिति

कोटा उत्तर में 2200 से
कोटा दक्षिण में 4000 से
लाडपुरा में 3500 से
बूंदी में 3405 से ओम बिरला आगे चल रहे हैं। याद रहे कि यह मतगणना केवल वैलेट मतपत्रों की है। पीपल्दा विधानसभा की काउंटिंग अभी नहीं आई है।

9.30 बजे तक यह रही स्थिति

-9.30 बजे तक कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र से जितने मत गिने गए हैं उनमें भाजपा को 61 प्रतिशत कांग्रेस को 35 प्रतशित मत मिले हैं।

-कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र से ओम बिरला 22 हजार वोटो से आगे चल रहे हैं।

-994 से पीपल्दा में बिरला आगे

सीसीटीवी से रहेगी नजर
समूचे मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। जेडीबी कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर से लेकर अन्दर सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। इनके माध्यम से पल-पल की गतिविधियां आला अधिकारियों की नजर में रहेंगी।

ये रहेंगे प्रतिबंधित
पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से त्रिस्तरीय जांच के बाद मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर मतगणना कार्मिकों, सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस जवानों, मतगणना अभिकर्ताओं अथवा अन्य व्यवस्था में लगे किसी भी कार्मिक को मोबाइल के साथ प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वैध प्रवेश पत्र के बाद ही निर्धारित प्रवेश द्वार से प्रवेश कर सकेंगे।