5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election: कोटा में आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ मतदान तो बूंदी में ईवीएम खराब, लोगों ने किया हंगामा

बूंदी संसदीय क्षेत्र में सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। लेकिन, कई मतदान केंद्रों पर आधे घंटे देरी से मतदान शुरू होने से मतदाताओं ने हंगामा कर दि‍या।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Apr 29, 2019

Rajasthan Lok Sabha Election 2019

Lok Sabha Election 2019 Live Update: कोटा में आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ मतदान तो बूंदी में ईवीएम खराब, मतदाताओं ने किया हंगामा

कोटा. कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र ( rajasthan lok sabha election ) की सभी विधानसभा क्षेत्रों पर सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। लेकिन, कई मतदान केंद्रों पर आधे घंटे देरी से मतदान शुरू करने की शिकायतें आई हैं। मतदान में देरी से मतदाता आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। कोटा संसदीय क्षेत्र में विज्ञान नगर बूथ संख्या 40, केशवपुरा, सकतपुरा और बूंदी के नाहर का चौहटा मतदान केंद्रों पर करीब 30 से 35 मिनट की देरी से मतदान शुरू किया गया। जबकि कोटा में तलवंडी स्थित मतदान केंद्र 122 सेक्रेट हार्ट स्कूल में ईवीएम मशीन में तकनीकी खामी आने से 25 मिनट तक मशीन बंद रही। ऐसे में सुबह 6 बजे से कतारों में खड़े मतदाताओं का सब्र का बांध टूट गया और हंगामा करने लगे। सूचना पर नजदीकी पुलिस थानों से जाब्ता मौके पर पहुंचा और मतदान शुरू करवाया।

Lok Sabha Election 2019 Live Update: कोटा में मतदान शुरू, सुबह 6 बजे से मतदान केंद्रों पर लगी कतारें

इस दौरान मतदाता रईस अहमद ने नाराजगी भरे लहजे में कहा कि समय निकालकर वोट डालने आए हैं लेकिन प्रमुख राजनेतिक दलों के प्रतिनिधि पोलिंग बूथ पर नहीं आने से मतदान प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। ऐसे में डेढ़ घंटे से लाइनों में खड़े होकर परेशान हो रहे हैं। इसके अलावा कोटा-बूंदी क्षेत्रों के कई मतदान कें्रदों पर धीमी गति से मतदान होने की शिकायतें लगातार आ रही है।

राजनीतिक समीकरण
कोटा-बूंदी संसदी क्षेत्र से कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं, यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा ने मौजूदा सांसद ओम बिरला पर ही फिर दावं खेला है, वहीं कांग्रेस ने पूर्व सांसद और विधायक रामनारायण मीणा को प्रत्याशी बनाया है। दोनों में राजनीति के अनुभवी नेता है। ऐसे में मुकाबला रोचक हैं। विधानसभा चुनाव में लोकसभा की 8 सीटों में से पांच सीटों पर भाजपा का कब्जा है। भाजपा राष्ट्रीयवाद और मोदी के नाम पर वोट मांग रही है तो कांग्रेस न्याय योजना के नाम पर वोट मांग रही है। प्रचार प्रसार का दौर थमने के बाद अब मोबाइल से मतदाताओं को संपर्क करने का दौर चल रहा है।