6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG Breaking: शराब पीकर मतदान करवाने पहुंचा पोलिंग ऑफिसर, मतदाता भड़के, रिटर्निंग अधिकारी ने किया निलंबित

लोकसभा चुनाव में ड्यूटी पर तैनात पोलिंग ऑफिसर शराब के नशे में मतदान करवाने पोलिंग बूथ पर पहुंच गया। लोगों की शिकायत पर रिटर्निंग अधिकारी ने उसे सस्पेंड कर दिया।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Apr 29, 2019

Polling Officer Alcohol Drunk

BIG Breaking: शराब पीकर मतदान करवाने पहुंचा पोलिंग ऑफिसर, मतदाता भड़के, रिटर्निंग अधिकारी ने किया निलंबित

सांगोद. लोकसभा चुनाव में पोलिंग ऑफिर शराब के नशे में सुबह 7 बजे सांगोद क्षेत्र के चतरपुरा मतदान केंद्र पर पहुंचा। जहां उपस्थित अन्य कर्मचारियों ने स्थानीय प्रशासन को इसकी शिकायत की। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में धुत्त कर्मचारी को सांगोद अस्पताल ले गई। जहां मेडिकल मुआयना करवाया गया। जांच में पोलिंग ऑफिसर शराब के नशे में होने की पुष्ठि हो गई। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर कमल सिंह यादव ने उसे तुरंत सस्पेंड कर दिया। निलंबन के दौरान आरोपी कर्मचारी का मुख्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय कोटा रहेगा।

Lok Sabha Election 2019 Live Update: कोटा-बूंदी में सुबह 11 बजे तक 26.15 % से अधिक मतदान

जानकारी के अनुसार आरोपी मतदानकर्मी ब्रजनंदन सिंह इटावा पंचायत समिति के सहनावदा ग्राम पंचायत में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय चतरपुरा में शिक्षक है। उसकी लोकसभा चुनाव में चतरपुरा मतदान केंद्र 159 में पोलिंग ऑफिसर के रूप में ड्यूटी लगाई गई थी। वह सुबह 7 बजे मतदान केंद्र के कमरा नम्बर 1 में ड्यूटी पर पहुंचा। जैसे ही उसने कमरे में प्रवेश किया पहले से उपस्थित कर्मचारी शराब की बदबू से परेशान हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की।

Lok Sabha Election: लोकतंत्र के महापर्व पर बुजुर्गों ने तोड़ा उम्र का बंधन, 105 साल की फूलाबाई पहुंची मतदान करने, देखि‍ए वीडि‍यो

सूचना पर सांगोद से पुलिस मतदान केंद्र पहुंची और आरोपी शिक्षक ब्रजनंदन सिंह को अस्पताल लग गई। जहां मेडिकल जांच में शराब की पुष्ठी हुई। इस पर रिटर्निंग अधिकारी ने दोषी मतदानकर्मी को तुरंत निलंबित कर दिया। अन्य मतदानकर्मियों ने बताया कि पोलिंग ऑफिसर ने इतनी ज्यादा शराब पी रखी थी कि काफी दूर से ही बदबू आ रही थी। इस दौरान मतदाताओं को भी काफी परेशानी हुई। जानकारी के अनुसार मतदानकर्मी पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप भी लगते रहे हैं।

Lok Sabha Election: कोटा में आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ मतदान तो बूंदी में ईवीएम खराब, लोगों ने किया हंगामा

मतदाताओं ने किया हंगामा
पोलिंग ऑफिसर के शराब के नशे में मतदान केंद्र पहुंचने पर मतदाताओं ने हंगामा कर दिया और आरोपी मतदानकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान यहां मतदान की गति भी धीमी पड़ गई। लोगों का बढ़ता गुस्सा देख पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत करवाया।