6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लुटेरों ने बरपाया कहर: पत्नी का मंगलसूत्र तोड़ फाड़े कपड़े, बचाने आए पति को सरियों से मारा, लहुलूहान कर लूट ले गए गहने

बूंदी के बीबनवा रोड पर सोमवार देर रात घात लगातार बैठे लुटेरों ने दम्पती पर हमला कर सोने के आभूषण लूट लिए। वारदात के बाद शहर में सनसनी फैल गई।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

May 15, 2019

loot in Bundi

लुटेरों ने पत्नी का मंगलसूत्र तोड़ कपड़े फाड़े, बचाने आए पति को सरियों से मारा, लहुलूहान कर लूट ले गए सोना

बूंदी. बूंदी के बीबनवा रोड पर सोमवार रात घात लगातार बैठे लुटेरों ने पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार व उसकी पत्नी से लूटपाट कर आभूषण छीन लिए। लुटेरे चार जने बताए गए हैं। वारदात के बाद ठेकेदार को गंभीर घायल हाल में बूंदी के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Read More: दो फौजी भाईयों की दर्दनाक मौत का खौफनाक मंजर देख रो पड़ा पूरा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मालवीय नगर निवासी 49 वर्षीय बहादुर सिंह की पत्नी पुष्पा देवी बीबनवा रोड पर डेयरी में दूध लेने जा रही थी। तभी पहले से घात लगातर बैठे सोनू सरदार और उसके तीन साथियों ने उसके गले से तीन तोले सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। वारदात के दौरान पुष्पा ने हिम्मत दिखाई और लुटेरों से भिड़ गई। देर तक हुए संघर्ष में लुटेरों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। वह चिल्लाई तो पीछे आ रहा बहादुर भी दौड़कर पहुंचा। तभी लुटेरों ने बहादुर पर हमला बोल दिया। उन्होंने लाठियों और सरिया से कई वार किए जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

triple murders: बाप-बेटा और बेटी को कार से कुचल उतारा मौत के घाट, फिर हत्या को हादसे में बदला, मास्टर माइंड ने उगला सच

सड़क पर गिरने के बाद लुटेरों ने बहादुर के गले से एक तोला सोने का लोकेट और पांच तोला वजन की चेन तोड़ ली। हाथ में पहन रखा दो तोला सोने का कड़ा भी छीन लिया। हाथों की अंगुठियों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन निकली नहीं। इससे उसकी अंगुलियों पर निशान हो गए। बाद में लुटेरे मौके से फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलने पर आस-पास के लोग एकत्र हुए और बहादुर को बूंदी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। मंगलवार सुबह सदर थाना प्रभारी अमर सिंह पहुंचे और बयान दर्ज किए। सदर थाने के सहायक उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि सोनू सरदार सहित तीन अन्य के खिलाफ पुष्पा देवी की रिपोर्ट पर दोनों पति-पत्नी के सोने के आभूषण लूटने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया।

Read More: मदर्स-डे से पहले खौफनाक मंजर: रुपयों से भरा बैग नहीं दिया तो लुटेरों ने मासूम बेटी का गला घोंटा, फिर उतरते गए मां के जेवर

प्लाट का विवाद भी बताया
जानकार सूत्रों ने सोनू और बहादुर सिंह के बीच प्लाट को लेकर भी विवाद बताया। सोनू की दादी से वर्ष 2010 में प्लाट लिया था। वह प्लाट बाद में किसी अन्य को बेच दिया। जबकि सोनू ने भी इसी प्लाट को अन्य जने को बेच रखा है। इसके चलते भी दोनों के बीच रंजिश बताई। पुलिस इस एंगल को भी जांच रही है।