5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईजी ऑफिस के सामने वेन चालक को गोली मारने की धमकी देकर लूटे रुपए

चालक से लूटे रुपएबाइक पर सवार होकर आए तीन लुटेरे
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Rajesh Tripathi

Feb 13, 2019

kota news

आईजी ऑफिस के सामने वेन चालक को गोली मारने की धमकी देकर लूटे रुपए

कोटा. शहर में अपराधियों के हौंसले परवान पर हैं। बुधवार को बाइक पर तीन लुटेरे ने आईजी ऑफिस के सामने वेन सवार लोगों से लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच आईजी ऑफिस के सामने एक बाइक पर आए तीन लुटेरों ने एक वेन चालक को गोली मारने की धमकी देकर उससे दो हजार रुपए लूट लिए। वेन में सवार एक महिला समेत तीन जने लुहावद से मेडिकल कॉलेज जा रहे थे।

लुहावद निवासी गिरिराज सेन ने बताया कि वह उनकी पत्नी गायत्री के साथ किराए की वेन से मेडिकल कॉलेज उपचार करवाने जा रहे थे। वेन को लुहावद निवासी चालक दयाराम आर्य चला रहा था। इसी दौरान उनकी कार को ओवरटेक करते हुए बाइक पर तीन जने आए तथा उसकी वेन के आगे बाइक लगाकर उनकी वेन को रोक लिया। आरोपियों ने उनकी बाइक का टक्कर मारने का हंगामा करते हुए इलाज का रुपया देने की मांग की। इस पर जब चालक ने वेन से कोई दुर्घटना नहीं होने की बात कही। तो वे गोली मारने की धमकी देते हुए रुपए मांगने लगे तथा चालक से दो हजार रुपए लूट ले गए।


एक जने के हाथ में बंधी थी पट्टी

गिरिराज ने बताया कि तीन लुटेरों में से एक जने के सीधे हाथ में पट्टी बंधी थी। उन्होंने वेन से टक्कर मारने से उनके साथी के घायल होने का बहाना बनाते हुए उपचार के रुपए देने की मांग की। लुटेरों ने रुपए नहीं देने व इस मामले के बारे में किसी को भी बताने पर उन्होंने गोली मारने की धमकी दी।

इस मामले को तुरंत प्रभाव से दिखवाते है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।
मनोज सिकरवार,

थानाधिकारी, जवाहर नगर।