4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती ने ब्लैड से हाथ की नस काटी फिर बिजली के टावर पर चढ़ खुद को लगाई फांसी, 13 घंटे हवा में झूलती रही लाश

टाउनशिप विक्रम नगर कच्ची बस्ती से करीब एक किमी दूर जंगल में हाइटेंशन लाइन के टावर पर एक युवती का फंदे पर झूलता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Dec 10, 2018

suicide

युवती ने ब्लैड से हाथ की नस काटी फिर बिजली के टावर पर चढ़ खुद को लगाई फांसी, 13 घंटे हवा में झूलती रही लाश

रावतभाटा. टाउनशिप विक्रम नगर कच्ची बस्ती से करीब एक किमी दूर जंगल में हाइटेंशन लाइन के टावर पर एक युवती का फंदे पर झूलता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि मृतका की पहचान विक्रमनगर कच्ची बस्ती निवासी माया (21) पुत्री मदनलाल के रूप में हुई है।

BIG NEWS: महादेव के दर्शन करने जा रहा परिवार को बस ने कुचला, बाप, बेटा और मां की दर्दनाक मौत


वह सुबह साढ़े सात बजे घर से निकली थी। दोपहर डेढ़ बजे एक चरवाहे ने घर से करीब डेढ किमी दूर जंगल में लगे हाइटेंशन लाइन के टॉवर पर शव झूलता देख स्थानीय लोगों को जानकारी दी। युवती की कलाइयां लहूलुहान होने से हाथ की नसें काटने की बात भी सामने आ रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतार कर परमाणु बिजली घर की मोर्चरी में रखवा दिया, मामले की जांच शुरु कर दी।

BIG NEWS : राजस्थान के इन 24 हजार लोगों को नहीं है वोट देने का अधिकार, जानिए किस खता की मिली सजा

प्रेमजाल में फंसाने का आरोप

मृतका के पिता मदनलाल, भाई चेतन ने बताया कि माया का 2016 में जयपुर निवासी युवक से विवाह हुआ था। लेकिन वह डेढ साल से रावतभाटा में ही रह रही थी। उन्होंने यहां कोटा बैरियर स्थित एक गेस्ट हाउस संचालक पर माया को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाने का आरोप लगाया। कहा कि, शनिवार को सुबह करीब 11 बजे माया घर से सिलाई सेंटर जाने की बात कह कर निकली थी लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उसे गेस्ट हाउस जाकर तलाश किया। तब माया युवक के साथ ही मिली थी।

Read More: मौत का ये कैसा बहाना, खाना खाकर घर से निकला और वो बेरहमी से कुचल गया...

परिजन उसे समझा-बुझा कर घर ले आए। इसके बाद रविवार सुबह छह बजे गेस्ट हाउस संचालक युवक के पिता उनके घर आए और माया को उनके पुत्र को प्रेम जाल में फंसाने अरोप लगाते हुए बुरी तरह लताड़ा। इसके बाद से माया घर से लापता हो गई और दोपहर डेढ़ बजे जंगल में टावर पर झूलता उसका शव मिला।