25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, CNG टैंक में ब्लास्ट के बाद लगी आग, कार सवार की मौत

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसा इतना खतरनाक था कि का और ट्रक दोनों में आग लग गई। एक व्यक्ति की मौत हुई है, वहीं 2 लोग गंभीर घायल हैं।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Kamal Mishra

Jun 08, 2025

Road Accident in Kota

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट के बाद जली हुई कार (फोटो- पत्रिका)

कोटा। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर गोयंदा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार आ रही कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कार के CNG टैंक में जोरदार धमाका हुआ और चीख पुकार मच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चेचट में गोयंदा के पास तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच टक्कर हुई है। टक्कर के बाद कार के सीएनजी टैंक में ब्लास्ट हो गया, जिससे कार में आग लग गई। कार में आग लगने के बाद ट्रक में भी आग लग गई।

ट्रक में लगी आग पर पाया गया काबू

सूचना के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और ट्रक में लगी आग को बुझा लिया गया, लेकिन तबतक कार पूरी तरह से जल गई। घटना के बाद मौके पर चेचट, रामगंजमंडी और भानपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझाने के दौरान तीन थानों की पुलिस घटनास्थल पर मौजूद रही।

घायलों की हालत नाजुक

हादसे में कार सवार तीन लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया। वहीं मृतक को पोस्टमार्टम के लिए रामगंजमंडी भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल के बाद अब कृषि विभाग ने भरी हुंकार, बीज भंडारों पर धड़ाधड़ छापा, दुकानदारों में हड़कंप