12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big News : एक फैसले से सैंकड़ों घरों पर मंडराया संकट, बेरोजगार हुए हजारों मजदूर बोले, ‘भूखे मर जाएंगे हमारे बच्चे’

अब काम नहीं मिलने से इनके सामने रोजी रोटी का संकट हो गया है।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Rajesh Tripathi

Mar 15, 2019

kota news

Big News : एक फैसले से सैंकड़ों घरों पर मंडराया संकट, बेरोजगार हुए हजारों मजदूर बोले, 'भूखे मर जाएंगे हमारे बच्चे'

मोड़़कस्टेशन. परिवहन विभाग की ओर से कोटा स्टोन का लदान करने वाले ट्रकों पर ओवरलोडिंग के नाम पर भारी भरकम जुर्माना लगाने के बाद से चेचट क्षेत्र की खदानों पर पत्थर स्टॉकों में कोटा स्टोन का लदान ठप है। पांच दिन से लदान ठप होने से जहां स्टाक में सन्नाटा पसरा है वहीं इस क्षेत्र से जुड़े हजारों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। इन मजदूरों की होली फीकी रहने के आसार हैं।

जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की ओर से परिवहन विभाग ने एक जनवरी से शुरू हुए ई रवन्ना के आधार बनाकर पत्थर परिवहन करने वाले ट्रक मालिकों पर लाखों रुपए का जुर्माना लगाया है तथा यह राशि जमा कराने के नोटिस दिए हैं। इसके बाद से ही सभी ट्रक मालिकों ने ट्रक खड़े कर पत्थर लदान ठप कर दिया है। इससे क्षेत्र में कोटा स्टोन का व्यापार ठप हो गया है। यही नहीं खदानों से कोटा स्टोन का परिवहन बन्द होने के बाद पोलिश फैक्ट्रियों में रफ माल खत्म हो गया है और कुछ फैक्ट्रियां बंद हो गई है।

इस होली मोदी का जादू करेगा रंगों की बौछार...छोटा भीम और डॉरेमोन दिखाएंगे कमाल तो बलून करेंगे बमबारी

हजारों मजदूर बेरोजगार
खनन क्षेत्र से जुड़े हजारों मजदूरों पर भी असर पड़ा है। खदान, पत्थर स्टाक व गाडिय़ां भरने में हजारों मजदूरों को रोजगार मिलता है। कई मजदूर रोजाना की मजदूरी पर ही निर्भर हैं। अब काम नहीं मिलने से इनके सामने रोजी रोटी का संकट हो गया है। जल्द नहीं सुनी गई तो हमारे बच्चे भूखे मर जाएंगे।

इस सप्ताह नहीं होगा भुगतान
ठप लदान के कारण खदान मजदूरों को काम नही मिल रहा। वही पत्थर नही बिकने से खान मालिकों के पास भी पेमेन्ट नही आ रहा है। ऐसे में खदान मजदूरों का इस सप्ताह का पेमेंट नहीं बनेगा। अगले हफ्ते होली व धुलण्डी का त्यौहार आ रहा है। पेमेन्ट के अभाव में मजदूरों का होली का त्योहार भी प्रभावित हुए बगैर नही रह सकेगा।